Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'जब भी संभव हो..': पीएम मोदी ने देशवासियों से प्रचंड गर्मी में दादा-दादी, नाना-नानी को लेकर की खास अपील

Abhyuday Bharat News / Wed, May 27, 2026 / Post views : 63

Share:

देशभर में पड़ रही भयानक गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से हर तरह की सावधानी बरतने की अपील की है और खासकर करके परिवार के बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भयानक गर्मी से बचाव के लिए देशवासियों से खास अपील की है और कुछ टिप्स भी दिए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि देश के बड़े इलाके में बहुत ज्यादा तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक सावधानी बरतें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। उन्होंने यहां तक कहा है कि जितना संभव हो सके प्यासे को पानी जरूर पिलाएं। उन्होंने गर्मी में परिवार के बुजुर्गों का खास ध्यान रखने का अनुरोध भी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ज्यादातार हिस्सों में अधिक तापमान को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों तक अपनी बात पहुंचाई है और इसकी चपेट में आने से बचने के लिए सभी सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट किए हैं।

'जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें'

पीएम मोदी ने लिखा है, "देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है... और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं...मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है।"

यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं, ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री


PM Modi appeal to citizens

'सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है'

  • पीएम मोदी ने भयानक गर्मी से बचाव के लिए देशवासियों को कई सारे सुझाव दिए हैं-

  • उनके अनुसार अत्यधिक गर्मी से होने वाली परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

  • उन्होंने कहा कि आपके आसपास किसी व्यक्ति को अचानक बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी महसूस करे या फिर अस्वस्थ दिखाई दे, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं।

  • इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से यह भी अपील की है कि बेहोशी, कमजोरी या अस्वस्थता की हालत में उस व्यक्ति को पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ दें, जिससे शरीर को राहत मिल सके।

  • उनका कहना है कि बच्चे, बुज़ुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

  • प्रधानमंत्री ने यह चेतावनी भी दी है कि समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में लोगों की सतर्कता और देखभाल से किसी का जीवन बच सकता है।

  • जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें। 

'प्रचंड गर्मी में पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए'

देश भर में बेहद गर्ममौसमकी वजह से बहुत ही परेशानी की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने इंसानों के साथ-साथ लोगों से अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी गर्मी से बचाने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इसके बारे में कहा है-

  • इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए।

  • उन्होंने लोगों से कहा है कि वे अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा बर्तन रख सकते हैं, जो किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री



Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts