Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

बिहार :-पटना न्यूज़ : ‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 8

Share:

पटना। न्याय की गुहार लेकर पहुंचे नवादा से पटना पहुंचे भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के दलित छात्रों को पटना पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद छात्र वहीं पर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक उन्हें जाति का नाम लेकर न सिर्फ प्रताड़ित करते हैं। बल्कि उन्हें मारते-पीटते भी हैं। छात्रों ने बताया कि, हम लोग लिखित रूप से इसकी शिकायत विभाग को भी किए हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो नवादा से 35 किलोमीटर पैदल चल कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने आए हैं, उनसे शिकायत करने आए हैं, लेकिन पटना पुलिस हमने आर ब्लॉक चौराहे पर ही रोक दिया है।

‘तुम सब गंदी नाली के कीड़े हो…..’

भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के दलित छात्रों का सीधा आरोप है कि वहां वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षक हमारे साथ भेदभाव करते हैं। अधिकारियों से शिकायत करने पर मारपीट भी करते हैं। यहां तक कि वह लोग यह भी कहते हैं कि तुम सब गंदी नाली के कीड़े हो…तुम लोग पढ़ लिखकर क्या करोगे? इस तरह के व्यवहार से हम लोग क्षुब्ध हैं।

शिक्षकों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप

आवासीय विद्यालय के छात्र शिवम कुमार ने बताया कि हम लोग शिकायत करते हैं और उन्हें (शिक्षकों) पता चल जाता है, तो उसको लेकर भी हम लोगों से लगातार मारपीट किया जाता है। इस आवासीय विद्यालय से शिकायत करने वाले पांच छात्र को शिक्षकों ने जमकर मारा-पीटा है। इस तरह का दुर्व्यवहार का शिकायत करने ही हम लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास पहुंचे हैं। लेकिन पटना पुलिस आगे नहीं बढ़ने दे रही है।

छात्रों को सीएम सम्राट से न्याय की उम्मीद

दलित छात्र ने कहा कि पुलिस कह रही है कि मजिस्ट्रेट आएंगे उनसे बात कीजिएगा और अपनी शिकायत को कहिएगा। लेकिन हमें उम्मीद नहीं है कि मजिस्ट्रेट से मामला सुलझने वाला है, जब तक यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कानों तक नहीं जाएगी। हम लोगों को न्याय नहीं मिलेगा। हम लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हमारे इस दर्द को समझें और जो शिक्षक हम लोगों के साथ जाति सूचक नाम लेकर दुर्व्यवहार करते हैं, उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

सरकार के एक्शन पर टिकी निगाहें

आपको बता दे कि यह छात्र भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय रजौली नवादा के रहने वाले हैं, जो सीधे-सीधे उस विद्यालय के शिक्षकों पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें जाति सूचक नाम लेकर अभद्र व्यवहार किया जाता है और उनके साथ मारपीट भी की जा रही है। ऐसे में अब देखना यह है कि इस दलित छात्र की जो शिकायत है, उस पर सरकार क्या कुछ कार्रवाई करती है। फिलहाल यह छात्र पटना के आर ब्लॉक पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts