Thu, 18 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में...

मुंगेली वनमंडल में मिला तेंदुए का शव : क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

सूचना

झारखण्ड न्यूज़ : झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में...

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 7

Share:

झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में, बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी नथवानी पर दांव खेला

झारखंड राज्यसभा की दो सीटों पर आज यानी 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। JMM से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा मैदान में हैं। जबकि बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी पर दांव खेला है। बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे मामला काफी दिलचस्प हो गया है। संख्या बल के आधार पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के लिए राह मुश्किल हो गई है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान झारखंड विधानसभा परिसर में बने विशेष पोलिंग बूथ पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। आयोग से मंजूरी मिलते ही, शाम 5 बजे के आसपास वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इधर मतदान से पहले सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन और विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए अलग-अलग होटल में बैठकें कीं। मतदान से पहले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया कि NDA के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमे के कुछ विधायक अंतरात्मा की आवाज और व्यापक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि INDIA गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और दोनों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के उतरने से क्रॉस वोटिंग का खतरा

संख्या बल के आधार पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के लिए राह मुश्किल हो गई है। बीजेपी ने खुद चुनाव मैदान में उतरने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी पर दांव खेला है। इसके चलते झारखंड में क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है। राज्यसभा पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 28 पहली वरीयता वाले वोटों की जरूरत होगी। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी अब तक तीन चुनाव जीत चुके हैं और कोई चुनाव नहीं हारे हैं। चौथी बार राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं। हालांकि जीत के लिए बीजेपी का समर्थन ही काफी नहीं है।

झारखंड विधानसभा सीटों का पूरा गणित

झारखंड विधानसभा सीट गणित की बात करें तो सत्ताधारी इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। इस खेमे में जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16, आरजेडी के 4, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के 2 सदस्य शामिल हैं। दूसरी तरफ, विपक्षी एनडीए खेमे के पास केवल 24 विधायक हैं। इनमें अकेले बीजेपी के 21 विधायक हैं। जबकि एलजेपी, AJSU पार्टी और जेडीयू के पास एक-एक विधायक है। इसके अलावा, सदन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक मौजूद है। एनडीए के पास संख्या बल कम है। इसके बावजूद बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव मैदान में उतरने से पूरी सियासत गरमा गई है।

शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई थी सीट

राज्यसभा की एक सीट JMM के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई थी। जबकि दूसरी सीट नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। दोनों सीटों के लिए मतदान गुरुवार को होगा और मतगणना चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद शुरू की जाएगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts