Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

महाराष्ट्र :- पुणे न्यूज : अश्लील साइटों तक पहुंचे अशोक खरात केस के वीडियो, पीड़ित 'वर्क फ्रॉम होम' को मजबूर, जानें बड़ा अपडेट...

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 204

Share:

महाराष्ट्र को हिलाकर रख देने वाले पाखंडी ज्योतिषी और महिलाओं के यौन शोषण के गिरफ्तार भोंदू बाबा अशोक खरात केस ने सैकड़ों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वीडियो वायरल होने से जहां महिलाओं को दिक्कत हो रही है तो वहीं उनके परिवार के सदस्यों को बाहर आने जाने में दिक्कत हो रही है।

पुणे/नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में खुद को महादेव का अवतार बताकर महिलाओं का यौन शोषण करके अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा के लीक हुए वीडियो ने कई जिंदगियां तबाह कर दी हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों के परिवार को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। महिला और परिवार के सदस्य 'वर्क फ्रॉम होम' कर रहे हैं। ऐसा तब हुआ है जब प्रशासन की तरफ अशोक खरात मामले से जुड़ी क्लिप्स के वायरल नहीं होने के भी कदम उठाए जा रहे हैं। 'बाबा' कैप्टन अशोक खरात से जुड़े वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ितों के परिवार गहरे संकट में हैं। एक रिश्तेदार ने बताया कि ऑनलाइन क्लिप्स सामने आने के बाद उन्हें अपने दफ्तर से 'घर से काम' (Work from Home) करने की गुजारिश करनी पड़ी है।

घर से काम करने की गुजारिश


'अभ्युदय भारत न्यूज'
ने पीड़ित के ममेरे भाई से बातचीत के आधार पर लिखा है कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। हम बहुत परेशान हैं। मैंने सात दिनों तक दफ्तर जाना टाल दिया था, और अब जब तक यह मामला शांत नहीं हो जाता, मैंने घर से काम करने की गुजारिश की है। अशोक खरात को एक महिला की शिकायत पर 17 मार्च को नासिक क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया था। कोर्ट ने अशोक खरात को 1 अप्रैल तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।नासिक पुलिस ने अशोक खरात के खिलाफ यह एक्शन तब लिखा था जब महिला ने कहा था कि अशाेक खरात ने अनुष्ठानों और दैवीय शक्तियों के दावों के जरिए 35 साल की एक विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसने महिला को नशीले पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। इतना ही नहीं उसे सम्मोहित किया। इसके बाद नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

अशोक खरात केस में बड़े खुलासे?

  • नासिक की एक अदालत ने अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल, 2026 तक बढ़ा दी है।

  • SIT को संदेह है कि नासिक के कुछ डॉक्टर खरात की मदद कर रहे थे।

  • आरोप है कि महिलाओं के यौन शोषण के लिए उन्हें सम्मोहन और गर्भपात की दवाइयां दी जाती थीं।

  • खरात के आलीशान बंगले और ईशानेश्वर मंदिर वाले फार्महाउस को SIT ने पूरी तरह सील कर दिया है।

  • छापेमारी के दौरान खरात के पास से 100 से अधिक संदिग्ध वीडियो मिले हैं।

  • पुलिस हिरासत में अशोक खरात का HIV टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अश्लील साइटों पर पहुंचे वीडियो


अधिकारियों का कहना है कि इन क्लिप्स का वायरल होना न केवल पीड़ितों के परिवारों को मानसिक आघात पहुंचा रहा है, बल्कि संभावित गवाहों को भी आगे आने से हतोत्साहित कर रहा है, जिससे जांच प्रक्रिया में बाधा आ रही है। अशोक खरात मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। जांचकर्ताओं के मुताबिक ये वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर भी पहुंच गए हैं।23 मार्च को  महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस द्वारा जारी निर्देशों के बाद, प्रशासन ने उन मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने इस तरह की सामग्री प्रसारित करते समय निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। इस संबंध में कई समाचार चैनलों को नोटिस जारी किए गए हैं। एसआईटी के अनुसार कि 170 वेबसाइटों से ये वीडियो पहले ही हटा दिए गए हैं। एसआईटी की अगुवाई आईपीएस तेजस्वनी सातपुते कर रही हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts