ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 8
दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दतिया हवाई पट्टी पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी की और उनका स्वागत किया।
हवाई पट्टी से सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ माँ बगलामुखी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीठ परिसर में ही स्थापित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
सुरक्षा के चलते मंदिर कराया गया खाली, श्रद्धालु परेशान
वीआईपी दौरे के मद्देनजर पीतांबरा पीठ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूरे मंदिर परिसर को आम जनता से खाली करा लिया गया था। योगी आदित्यनाथ के मंदिर में रहने और वहां से रवाना होने तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।
श्रद्धालुओं में आक्रोश: इस वीआईपी व्यवस्था के कारण दूर-दूर से दर्शन करने आए आम श्रद्धालुओं को एक घंटे से भी अधिक समय तक बाहर इंतजार करना पड़ा। तपती धूप और अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे कई लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मीडिया कर्मियों से पूरी तरह दूर रखा गया। कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को सुरक्षा घेरे के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद सीएम योगी बिना मीडिया कर्मियों से बात किए सीधे हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गए।
Tags :
#uttarpradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन