Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

जुर्म : दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 29, 2026 / Post views : 165

Share:

दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने अस्पताल से फरार हुए अंडरट्रायल कैदी को महज 48 घंटे के भीतर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय पवन भल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने रोहिणी सेंट्रल जेल में जानबूझकर अज्ञात पदार्थ निगलकर खुद को बीमार दिखाया, जिसके बाद पहले उसे डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया।

बाथरूम जाने के बहाने वेंटिलेशन होल से भागा

26 जून की शाम करीब 6:45 बजे पवन ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। इसी दौरान उसने अस्पताल के बाथरूम के वेंटिलेशन होल का इस्तेमाल कर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। घटना के बाद आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना से मिली सफलता

आरोपी की तलाश के लिए इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में, एसीपी सतेंद्र मोहन की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मानवीय खुफिया जानकारी और लगातार फील्ड ऑपरेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। आखिरकार 28 जून को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के जितपुर बेहड़ी क्षेत्र से पवन भल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुरानी दिल्ली से ट्रेन पकड़कर पहुंचा था ऊना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अस्पताल से भागने के बाद वह सीधे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से ऊना चला गया। वहां उसने एक पुराने परिचित के घर में शरण ली और पहचान छिपाने के लिए एक वेयरहाउस में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करने लगा, ताकि अपने दैनिक खर्च पूरे कर सके।

पहले भी दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले

पवन भल्ला हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है। उसे 15 जून को रोहिणी सेक्टर-4 स्थित लाल फ्लैट्स के पास पेट्रोलिंग के दौरान प्रतिबंधित बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वह वर्ष 2023 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है और उसके खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने ड्रग्स की लत होने की बात भी स्वीकार की है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts