Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : Cocktail 2’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस में जबरदस्त उत्साह …

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 33

Share:

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ (Cocktail) ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनों को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। निर्देशक होमी अदजानिया की इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया था।वहीं, अब करीब 14 साल बाद इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। तीनों कलाकारों ने क्रमश सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जगह ली है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

ट्रेलर में दिखा लव ट्रायंगल

करीब ढाई मिनट लंबे ट्रेलर में तीन दोस्तों कुणाल (शाहिद कपूर), एली (कृति सेनन) और दीया (रश्मिका मंदाना) की कहानी दिखाई गई है। शुरुआत में ट्रेलर एक सामान्य लव ट्रायंगल की कहानी जैसा प्रतीत होता है, जहां दोस्ती और प्यार के बीच भावनात्मक संघर्ष देखने को मिलता है। हालांकि जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

ट्रेलर में कुछ रहस्यमयी और भावनात्मक दृश्य कहानी को एक अलग दिशा में ले जाते दिखाई देते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि इस बार मेकर्स ने रिश्तों की जटिलताओं को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश की है। यहां तक कि ट्रेलर देखने के बाद यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि फिल्म में दो महिला किरदारों के बीच एक खास रिश्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि फिल्म की वास्तविक कहानी क्या है, इसका खुलासा रिलीज के बाद ही हो पाएगा।

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद कपूर की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, ऐसे में इस फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘कॉकटेल 2’ अपने पहले भाग की तरह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts