Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

सरगांव न्यूज़ : बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने 45 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, पाठ्यपुस्तक वितरण के साथ हुआ वृक्षारोपण

Abhyuday Bharat News / Wed, Aug 5, 2026 / Post views : 222

Share:

सरगांव- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनचुनिया में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती अम्बालिका साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनकी निःशुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। अब विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं का दायित्व है कि वे कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन कर अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करें।

उन्होंने अपने संबोधन में पुराने समय की शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय पहुँचने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आज शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं ने इन कठिनाइयों को काफी हद तक कम किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

श्रीमती अम्बालिका साहू ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक स्थिति या विद्यालय की दूरी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचलों की छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा नियमित रूप से विद्यालय पहुँचने में सहायता मिलेगी। इससे वे अपनी पूरी ऊर्जा अध्ययन, खेल एवं व्यक्तित्व विकास में लगा सकेंगी।

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय की 45 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इसके साथ ही प्राथमिक शाला चुनचुनिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला चुनचुनिया के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। नई साइकिल एवं पुस्तकों को प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया। अतिथियों एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमानंद ध्रुव, सरपंच श्रीमती कुंती लोचन निषाद, उपसरपंच नाना सिंह निषाद, संकुल समन्वयक भगवती प्रसाद मिश्र, भूपेन्द्र कुमार लाल, भूवनेश्वरी साहू ,अजय कुमार कौशिक, श्रीमती पूनम शर्मा, मुकेश पैकरा,अनेश कुमार, रितेश अग्रवाल , श्रीमती पूजा यादव, पुरूषोत्तम साहू सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन इन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्रीमती निहारिका रामटेके ने किया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts