Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'लोकतंत्र में यह मूर्खता है...': कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 100

Share:

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर देश में अभी जो कुछ चल रहा है, उसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि इसके बारे में सरकार और विपक्ष दोनों के लिए सोचने का वक्त आ गया है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ' कॉकरोच जनता पार्टी ' हैंडल ने जो सनसनी मचाई है, उसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसकी तुलना प्रेशर-कूकर के वॉल्व से की है और कहा है कि लोकतंत्र में इसे दबाना मूर्खता है।

इंस्टाग्राम पर जिस रफ्तार से 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम के हैंडल के फॉलोअरों की संख्या बढ़ी है, उसने दुनिया भर में एक मिसाल कायम की है। भारत में तो यह सिसासी गलियारों में तो यह सोशल मीडिया पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है और इसके समर्थन और विरोध दोनों में ही तरह-तरह की दलीलें दी जा रही हैं।

'पाकिस्तानी साजिश बताना बहुत ज्यादा सरल'

इसी कड़ी में केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी आगे आए हैं। उन्होंने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है, जिसकी शुरुआत में उनका कहना है,'बहुत सारे यूजर्स ने इसे पाकिस्तान-निर्मित साजिश बताकर खारिज किया है, लेकिन वह बहुत ज्यादा सरल है,अभिजीज दीपकेने इसके विरोध में दावा किया है कि उनके 94% फॉलोअर्स भारत में हैं।

सच जो भी हो (और शायद इंस्टाग्राम को इसका सही रिकॉर्ड देना चाहिए), मेरा कहना है कि लोकतंत्र में इसे दबाना मूर्खता है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यह जन भावनाओं, कुंठा और शिकायतों के लिए एक मंच प्रदान करता है। इन्हें किसी व्यंगात्मक साइट पर प्रसारित होने देना राष्ट्रहित में है।

शशि थरूर, कांग्रेस सांसद

इसे दबाना विनाशकारी होगी-शश थरूर

थरूर ने आगे लिखा है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापकों की सोच जो भी रही हो, लेकिन 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने देश के युवाओं में राष्ट्रीय भावना की एक महत्वपूर्ण धारा को जगाया है।'
देश के 'लोकतंत्र के संरक्षक होने के नाते सरकार और विपक्ष दोनों को ही सावधानी से इनकी बातें सुननी चाहिए। इनका जो भी असंतोष है उसका समाधान करना चाहिए।'

इसे नजरअंदाज करना, इससे इनकार करना और सबसे खराब इसे दबाना,विनाशकारी होगा।

शशि थरूर, कांग्रेस सांसद


'ऐसे आंदोलन प्रेशर-कूकर के वॉल्व की तरह'

शशि थरूर ने आगे कहा है कि 'इस तरह के आंदोलन प्रेशर-कूकर के वॉल्व की तरह होते हैं, जो भाप को निकलने देते हैं। अगर वॉल्व बंद रहेंगे तो दबाव से कूकर फट जाएगा। मैं अव्यवस्था, अराजकता या क्रांति की जगह व्यंग को प्राथमिकता देता हूं। मुझे यह भी लगता है कि यह हमारा काम है कि भारत के युवाओं की समस्याओं को पहचानें और उनका समाधान करके दें। आइए, बैन हटाएं और जुड़ जाएं!

इंस्टाग्राम पर बीजेपी, कांग्रेस को छोड़ चुकी है पीछे

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts