Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश की खबर : हर सिलेंडर पर ₹380 रुपये का घाटा, फिर भी नहीं बढ़ाई कीमत, सरकार ने बताई वजह...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 225

Share:

ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर और एटीएफ की कीमत में भारी बढ़ोतरी की है। हालांकि 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने इसकी वजह बताई है।

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में तेजी से दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में इसकी कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 7 मार्च को इसकी कीमत में 60 रुपये की इजाफा किया गया था। सरकार का कहना है कि तेल कंपनियों को हर सिलेंडर पर 380 रुपये का नुकसान हो रहा है, इसके बावजूद देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में कम 

है।

हर सिलेंडर पर कितना घाटा?

बयान में कहा गया है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी की वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। सऊदी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में मार्च की तुलना में अप्रैल 44 फीसदी की तेजी आई है। मार्च के लिए यह 542 डॉलर टन थी जो अप्रैल के लिए 780 डॉलर पहुंच गई। ईरान युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे ग्लोबल एलपीजी सप्लाई की 20 से 30 फीसदी सप्लाई फंसी हुई है।

  • भारत में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है

  • हर सिलेंडर पर सरकार को 380 रुपये का नुकसान हो रहा है

  • मई तक कुल घाटा करीब 40,484 करोड़ रुपये पहुंच सकता है

  • पिछले साल सरकार का कुल घाटा ₹60,000 करोड़ का था

  • कई पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में सस्ता है सिलेंडर

  • पाकिस्तान में कीमत ₹1,046, श्रीलंका में ₹1,242 और नेपाल में ₹1,208 है


सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये है। इसी तरह उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 613 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर सिलेंडर पर 380 रुपये का नुकसान हो रहा है।

पाकिस्तान से सस्ता सिलेंडर

मई के अंत तक इन कंपनियों का कुल घाटा करीब 40,484 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। पिछले साल भी 60,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसमें से 30,000 करोड़ रुपये ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने वहन किया जबकि 30,000 करोड़ रुपये का बोझ सरकार पर पड़ा। कई पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में एलपीजी सिलेंडर सस्ता है। पाकिस्तान में इसकी कीमत 1,046 रुपये, श्रीलंका में 1,242 रुपये और नेपाल में 1,208 रुपये है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts