Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : NEET पेपर लीक का पूरा खेल! 2 सेट प्रश्न पत्र, 3 मास्टरमाइंड और 5 राज्यों में फैला एग्जाम माफिया नेटवर्क

Abhyuday Bharat News / Sun, May 17, 2026 / Post views : 98

Share:

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। CBI जांच में NTA के अंदर से पेपर लीक, लाखों की डील और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अब CBI की जांच सिर्फ बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क तक सीमित नहीं रही, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अंदर बैठे लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। मामले में चार दिनों के भीतर पांच राज्यों से 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 22 लाख से ज्यादा छात्रों को अब दोबारा परीक्षा देने की तैयारी करनी पड़ रही है।

NTA पैनल के दो एक्सपर्ट्स पर गंभीर आरोप

CBI के मुताबिक, पेपर लीक की शुरुआत सीधे NTA की पेपर-सेटिंग कमेटी से हुई। जांच एजेंसी ने पुणे कीसीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारेऔर लातूर के पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। दोनों को NTA ने NEET-UG 2026 पेपर तैयार करने वाली एक्सपर्ट टीम में शामिल किया था। आरोप है कि मंधारे के पास बॉटनी और जूलॉजी पेपर की पूरी पहुंच थी, जबकि कुलकर्णी के पास केमिस्ट्री सेक्शन का एक्सेस था।

परीक्षा से हफ्तों पहले छात्रों तक पहुंचा पेपर

जांच में खुलासा हुआ है कि मंधारे ने अप्रैल महीने से ही चुनिंदा छात्रों को सवाल बताने शुरू कर दिए थे। CBI के अनुसार, पुणे स्थित उनके घर पर क्लास लगती थी, जहां छात्रों को संभावित सवाल नोट करवाए जाते थे और किताबों में जवाब मार्क कराए जाते थे। एजेंसी का दावा है कि इन सवालों में से अधिकांश 3 मई को हुई असली NEET परीक्षा से मेल खाते थे। अधिकारियों का कहना है कि कुलकर्णी ने भी केमिस्ट्री सेक्शन में इसी तरह की भूमिका निभाई।

वॉट्सऐप-टेलीग्राम तक पहुंचा पेपर

CBI के अनुसार, NTA के अंदर से दो तरह की लीक सामग्री बाहर आई-एक हैंड रिटन और दूसरी टाइप की गई। जांच एजेंसी का दावा है कि पुणे में तैयार कोचिंग नोट्स को बाद में PDF में बदला गया, जिसमें लगभग 500 से 600 सवाल थे। यही PDFवॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप्सके जरिए परीक्षा से पहले फैलाया गया। जांच में सामने आया है कि नासिक के आरोपी शुभम खैरनार से यह पेपर गुरुग्राम के यश यादव तक पहुंचा।

₹10 लाख में हुआ पेपर डील

जांच एजेंसी के मुताबिक, गुरुग्राम के यश यादव ने यह पेपर सेट मंगीलाल बीवाल उर्फ मंगीलाल खटीक को 10 लाख रुपये में बेचा। सौदे की शर्त थी कि कम से कम 150 सवाल असली पेपर से मैच होने चाहिए। CBI का आरोप है कि इसके बाद मंगीलाल ने प्रिंटेड कॉपियां अपने रिश्तेदारों, बेटे के दोस्तों और एक शिक्षक सत्यनारायण तक पहुंचाईं। एजेंसी अब इस पूरे आर्थिक नेटवर्क और पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका बनी नेटवर्क की अहम कड़ी

जांच में पुणे की ब्यूटी पार्लर संचालिका मनीषा वाघमारे का नाम भी सामने आया है। CBI के मुताबिक, वाघमारे छात्रों को NTA से जुड़े आरोपियों तक पहुंचाने और कोचिंग सत्रों के लिए उम्मीदवार जुटाने का काम करती थी। एजेंसी ने दावा किया है कि उसके पास 27 अप्रैल से ही पेपर मौजूद था, यानी परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले। जांचकर्ताओं के अनुसार पूरा रैकेट तीन स्तरों पर काम कर रहा था-NTA के अंदरूनी लोग, छात्रों को जोड़ने वाले एजेंट और पेपर बेचने वाले बिचौलिए।

5 राज्यों में गिरफ्तारी, पूरी NTA कमेटी जांच के घेरे में

अब तक पुणे, नासिक, जयपुर, गुरुग्राम और अहिल्यानगर समेत कई शहरों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में मंधारे, कुलकर्णी, वाघमारे, धनंजय लोखंडा, शुभम खैरनार, मंगीलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल और यश यादव शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब NEET-UG 2026 पेपर तैयार करने वाली पूरी कमेटी और NTA के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

CBI हिरासत में आरोपी, पुराने पेपर लीक से भी जुड़ सकती हैं कड़ियां

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों मुख्य आरोपियों को 10 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या मंधारे और कुलकर्णी पहले हुए अन्य परीक्षा लीक मामलों में भी शामिल रहे हैं। NEET-UG 2026 विवाद ने देश की परीक्षा प्रणाली और NTA की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts