Sun, 05 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

पंजाब में दूध की मिलावट पर सख्ती, सरकार ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, मुफ्त जांच की सुविधा

ऑपरेशन प्रहार 3.0: फरीदकोट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 30+ नशा तस्कर दबोचे

स्कूल में पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन : प्रधान पाठक के निलंबन की अनुशंसा, अध्यक्ष और सचिव पर FIR की तैयारी

पहली ही बारिश में डूबा डोंगरगढ़, मोहल्लों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त…

लोन एजेंट्स का टॉर्चर और ‘पाकिस्तानी कॉल’… सागर यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत के पीछे का सीक्रेट नेटवर्क देख पुलिस भी दंग

जमीन विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप, सरेआम चलीं 8 राउंड गोलियां, वीडियो वायरल..

धाकड़ धामी के पांच साल: विकास, सुशासन और जनविश्वास का शक्ति प्रदर्शन

राम मंदिर प्रकरण के बाद जनता ने भाजपा को नकारा? अखिलेश बोले- बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में दिखा लोगों की नाराजगी का असर

सड़क पार कर रही बच्ची को बस ने रौंदा, हुई मौत

सीएम रेखा गुप्ता का वित्त विभाग में बड़ा ‘ऑपरेशन’, 5 साल से जमे 52 अधिकारियों का ट्रांसफर.....

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पहली ही बारिश ने रायपुर नगर निगम के दावों की खोली पोल, जलमग्न हुआ इलाका....

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 2

Share:

पहली ही बारिश ने रायपुर नगर निगम के दावों की खोली पोल, जलमग्न हुआ इलाका, लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी

रायपुर। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने रायपुर नगर निगम की तैयारियों और दावों की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। शहर के मोवा स्थित आदर्श नगर, स्ट्रीट नंबर-8 में हालात बद से बदतर हैं। उफनते नाले और जलभराव ने लोगों का जनजीवन ठप कर दिया है। लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं, जबकि निगम की व्यवस्थाएं पूरी तरह नाकाम नजर आ रही हैं।

व्यवस्थाओं के दावों की खुली पोल

हर साल बारिश से पहले नगर निगम बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत पहली बारिश में ही सामने आ जाती है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है और हर मानसून में आदर्श नगर समेत कई इलाकों में जलभराव, गंदगी और हादसे के खतरे की स्थिति बनी रहती है।

नाले में बह गई साइकिल

आदर्श नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि बीती रात तेज बहाव में एक व्यक्ति की साइकिल नाले में बह गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन लोगों का कहना है कि यदि निगम प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो कभी भी किसी की जान जा सकती है।

रहवासियों ने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वर्षों से नाले पर अतिक्रमण होता रहा, लेकिन निगम ने कभी सख्त कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह है कि पहले 7 से 8 फीट चौड़ा नाला अब कई स्थानों पर सिकुड़कर महज 4 से 5 फीट रह गया है। ऊपर से लंबे समय से नाले की सफाई तक नहीं कराई गई, जिससे बारिश का पानी पूरी कॉलोनी में भर जाता है।

आदर्श नगर के रहवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने, सफाई अभियान चलाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts