Mon, 06 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

श्रीमती विमला भास्कर द्वारा कोरवा जनजाति विद्यार्थियों पर लिखित पुस्तक का विमोचन माननीय राज्यपाल के हाथों किया गया।

जब मुहूर्त भी हो जाए फेल, तब मंदिर में माता खुद तय कर देती हैं शादी का समय, उल्टा स्वास्तिक करता है मनोकामना पूरी…

गलत दिशा से आई इनोवा ने स्विफ्ट को मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 बच्चियां घायल

Women’s T20 World Cup 2026: खिताब जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश....

पहली ही बारिश में 26 करोड़ की ओवरब्रिज में आई दरारें, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

घर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, इलाके में शोक का माहौल

जिसको मानती थी भाई, उसी ने किया विश्वासघातः अकेली रह रही नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी, डरा-धमकाकर अपहरण भी किया

युवक ने फांसी लगाकर दी जान: मोबाइल टावर में 200 फीट ऊपर चढ़कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गहराया सस्पेंस

नालंदा में अड्डा पुल के नीचे मजदूर का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सूचना

कोरबा न्यूज़ : श्रीमती विमला भास्कर द्वारा कोरवा जनजाति विद्यार्थियों पर लिखित पुस्तक का विमोचन माननीय राज्यपाल के हाथों किया गया।

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 11

Share:

कोरबा - विगत दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय श्री रामेन डेका जी के कर कमल से अनुसूचित जाति अधिसूचित जिला कोरबा में शासकीय हाई स्कूल पताड़ी में कार्यरत आंग्ल विषय की व्याख्याता श्रीमती विमला भास्कर के द्वारा लिखित संदर्भ पुस्तक "पहाड़ी कोरवा विद्यार्थी शिक्षा एवं शासकीय योजनाएं(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में)" का विमोचन राजभवन रायपुर में किया गया जिसमें टंकेश्वर लहरे विशेष सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय रायपुर उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विमला भास्कर प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति जागरूक रही हैं और उनका मानना है कि शिक्षा के द्वारा ही समाज का विकास और व्यक्ति का कल्याण संभव है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सही रूप में क्रियान्वित होती है तो विकास को अधिक गति मिलता है। कोरवा जनजाति विषय पर एम. एड.जैसे उच्च डिग्री के लिए आप शोध ग्रंथ भी प्रस्तुत कर चुकी हैं। अंग्रेजी विषय के अतिरिक्त आप राजनीति विज्ञान विषय में प्रथम श्रेणी से उपाधि प्राप्त हैं।

सन 2019 में आपने अंग्रेजी साहित्य में सहायक प्राध्यापक भर्ती हेतु योग्यता परीक्षा सेट भी उत्तीर्ण किया है। आप एक अच्छी लेखिका के साथ ही साथ शोध अध्येता भी हैं। अब तक आपको अनेकों सम्मान,अवॉर्ड व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है। ज्ञातव्य हो कि इस महत्वपूर्ण और शोध परक पुस्तक की भूमिका राजनीति विज्ञान के निष्णात विद्वान प्राध्यापक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के द्वारा लिखा गया है। डॉ.अंबेडकर एजुकेशन पे बैक टू सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी का सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम जांजगीर के सभागार में इस पुस्तक की प्रतियाँ कार्यक्रम के अध्यक्ष एस.पी.वैद्य अपर कलेक्टर बैकुंठपुर,मुख्य अतिथि दिलीप वासनिकर सेवानिवृत्ति IAS,विशिष्ट अतिथि श्री गोकुल रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर चांपा,श्री सत्येंद्र बंजारे डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम चांपा पवन कोसमा,सिविल सर्जन डॉ.ब्रिजमोहनजागृति,डॉ.धनेश्वरी जागृति,उप जिलाधीश शशि कुमार चौधरी, सारंग हुमने समाज सेवी बिलासपुर,प्रखर वक्ता एवं मेरे मार्गदर्शक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले, अविनाश चौधरी तहसीलदार, श्री एस.एल.आग्रे पशु चिकित्सा अधिकारी, रमन नेताम अधीक्षण यंत्री, वेंकटेश मार्बल नायब तहसीलदार, बी .आर.रत्नाकर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा,डॉ.कुंज किशोर,डा.मनोज कुमार प्रधान,डा.फिरत राम सारथी को भेंट की गई। इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए आपको आपके पति जी.एल.भास्कर पोस्ट मास्टर कोरबा, दिनेश कुमार नाग मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा,

टी .आर.महिलांगे जिला पंचायत कोरबा,श्रीकांत कसैर सहायक अायुक्त, एन. के.एस.दीक्षित सेवा निवृत सहायक अायुक्त,डॉ.राकेश श्रीवास्तव प्राचार्य सरगबुंदिया, राकेश टंडन राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता,संजय पाटले,महेंद्र रात्रे,चुन्नी महिलागे,राजेश्वरी आदिले, अंजलि डहरिया,राजकुमारी डहरिया,घनश्याम भास्कर व्याख्याता,टी.एल.मिर्जा एवं प्राचार्य पी.पार्कर हाईस्कूल पाताढी आदि ने बधाई प्रेषित किया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts