Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ट्रेंडिंग न्यूज़ : मंगेतर हत्याकांड’ में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, सिया गोयल बोली- ‘केतन को सब बताया था फिर भी नहीं तोड़ रहा था शादी, फिर…,

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 195

Share:

पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किला हत्याकांड (Lohagarh Fort Murder Case) को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Choudhary) ने दिया था। मामले की जांच चल रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुणे मंगेतर हत्याकांड (Fiancee murder case) में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। सिया गोयल ने प्रेमी चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए उकसाई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक केतन की मंगेतर सिया ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। साथ ही सिया ने ये भी बताया कि केतन की मौत से ठीक पहले क्या हुआ था।

संदीप सिंह गिल एसपी पुणे ग्रामीण के मुताबिक जांच में ये भी सामने आया है कि सिया इस पूरे हत्याकांड की कथित मास्टरमाइंड थी। उसने ही चेतन को हत्या के लिए उकसाया और लोहगढ़ ले जाने की पूरी योजना बनाई थी। इससे पहले 14 जून को भी केतन की हत्या का प्रयास किया गया था। उस समय धक्का देने के बाद केतन ने पेड़ पकड़कर अपनी जान बचा ली थी।

सिया गोयल ने उगले ये राज

पुलिस हिरासत में आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने पूछताछ के दौरान कई अहम राज उगले हैं। दोनों ने बताया कि केतन की हत्या सुनियोजित प्लानिंग के तहत की गई है। सिया ने कहा कि उसने केतन को सब कुछ बता दिया था कि वो शादी नहीं करना चाहती। फिर भी केतन नहीं मान रहा था। उसने केतन से कहा था कि वह यह शादी नहीं करना चाहती और भाग जाना चाहती है। इसके बाद भी केतन कथित तौर पर शादी तोड़ने के लिए तैयार नहीं था। सिया के मुताबिक, केतन उससे कहता था कि अब शादी नहीं टूट सकती और उसका परिवार इतना संपन्न है कि वह उसे कहीं से भी ढूंढ़ सकता है। सिया गोयल ने पूछताछ में बताया कि उसने और चेतन चौधरी ने पहले से संकेत तय किया था कि कब केतन को धक्का देना है। योजना के मुताबिक, जब वह केतन के सामने झुक जाएगी तो यह चेतन के लिए इशारा होगा कि वह केतन को खाई में धक्का दे दे।18 जून को लोहगढ़ किले पर यही योजना अमल में लाई गई। जैसे ही चेतन दोनों के करीब पहुंचा, सिया झुक गई और चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया।

सिया ने केतन को मारने के लिए तैयार किए थे तीन अलग-अलग प्लान

सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए तीन अलग-अलग प्लान तैयार किए थे। इसकी शुरुआत 31 मई को हुई थी, जब सिया पहली बार केतन के साथ लोहगढ़ किले पर गई थी। वहां, खाई के पास एक स्थान को कथित तौर पर ‘डेथ पॉइंट’ के रूप में चिन्हित किया गया था। इसके बाद 14 जून को पहला प्रयास असफल रहा तो 18 जून को दूसरा प्लान बना। अगर इस दिन भई प्लान फेल हो जाता तो तीसरा प्लान भी सिया ने तैयार कर रखा था। यह योजना नाकाम हो जाती तो केतन को सड़क दुर्घटना का शिकार बनाने की तैयारी थी।

चेतन संग रिश्ते के खिलाफ था परिवार

सिया ने पुलिस को बताया कि उस पर परिवार की ओर से शादी का काफी दबाव था। परिवार का मानना था कि केतन एक अच्छे और संपन्न परिवार से है। उससे शादी करने पर उसकी जिंदगी सुरक्षित हो जाएगी। जबकि चेतन की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

सिया और चेतन दोनों नशे के आदी

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन दोनों नशे के आदी हैं। पुलिस हिरासत में दोनों ने शराब सेवन की बात स्वीकार की है। सिया ने 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

किले के गेटकीपर ने भी खिया खुलासा

लोहगढ़ किले के प्रवेश द्वार पर तैनात गेटकीपर धीरज जाधव ने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन चेतन चौधरी मास्क लगाकर और पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़ों में किले पर पहुंचा था। टिकट मांगने पर उसने कहा कि वह व्यायाम करने आया है और 25 रुपये का प्रवेश शुल्क देने से इनकार कर दिया। वहीं, सिया ने भी टिकट को लेकर बहस की और बाद में ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts