Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- नेपाल न्यूज : PM मोदी का किया धन्यवाद, भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक; क्या बोले- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 138

Share:

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत के साथ घनिष्ठता के साथ काम करने की इच्छा जताई है। शपथ के अगले ही दिन बालेंद्र शाह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बालेंद्र शाह ने भारत-नेपाल के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

नई दिल्ली: नेपाल में जेन जी आंदोलन का चेहरा रहे 35 वर्षीय बालेंद्र शाह बालेन ने शुक्रवार को नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। रैपर, इंजीनियर और फिर नेता बने बालेंद्र शाह नेपाल की राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक बन गए हैं। बालेन मधेस क्षेत्र से देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति भी हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ के अगले दिन ही बालेंद्र शाह ने भारत के साथ रिश्तों को नई गति देने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह भारत संग घनिष्ठता के साथ काम करने को उत्सुक हैं साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का भी आभार प्रकट किया। एक वक्त ऐसा भी था जब बालेंद्र शाह के कुछ फैसले और बयान के कारण भारत विरोधी भी माना गया।

नेपाल के नए प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार
नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत के साथ रिश्तों को नई गति देने की इच्छा जाहिर करते हुए शनिवार को कहा कि वह भारत संग घनिष्ठता के साथ काम करने को उत्सुक हैं और शपथ ग्रहण के बाद शुभकामनाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बालेंद्र शाह को बधाई देते हुए कहा था कि वह नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ मिलकर भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करने के उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने और हमारी जनता की साझा समृद्धि के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

                                           बालेन्द्र शाह, नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री

जब बालेंद्र शाह को देनी पड़ी सफाई
एक वक्त ऐसा भी रहा जब बालेंद्र शाह के कुछ फैसलों को भारत विरोधी माना गया। साल 2023 की बात है जब काठमांडू का मेयर रहते हुए बालेंद्र शाह ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश दिया था। विवाद फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग को लेकर था। बाद में नेपाल के पाटन हाई कोर्ट इस फैसले को रद्द कर दिया था। हालांकि बाद में बालेंद्र शाह ने स्पष्ट किया था कि उनका विरोध आदिपुरुष के खास संवाद से था न कि भारत या बॉलीवुड से। इसके बाद बालेंद्र शाह के उस नक्शे की भी काफी चर्चा हुई जिसे उन्होंने अपने ऑफिस में लगाया। भारत के अखंड भारत के नक्शे के जवाब में ग्रेटर नेपाल का नक्शा लगाया। इस नक्शे में भारत के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया था।

शपथ के अगले दिन ही ओली गिरफ्तार

क्षेत्रीय रणनीतिक दृष्टि से नेपाल, भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण देश माना जाता है, और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को इस परिप्रेक्ष्य में खास अहमियत दी जाती है। नेपाल सामान और सेवाओं के परिवहन के लिए बड़े पैमाने पर भारत पर निर्भर है। चारों तरफ से जमीन से घिरे होने के कारण समुद्र तक उसकी पहुंच भारत के रास्ते ही संभव है, और वह अपनी अधिकांश जरूरतों का आयात भी भारत से या भारत के माध्यम से ही करता है। बालेन ने नेपाल के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में के.पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। ओली चार बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आमतौर पर ओली को एक ऐसा नेता के तौर पर देखा गया जो चीन के ज्यादा करीब थे। बालेंद्र शाह के शपथ के अगले दिन ओली को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts