Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: घाटी में फिर आतंकी हमला: श्रीनगर में रविवार बाजार के पास ग्रेनेड ब्‍लास्‍ट, 6 लोग घायल

Admin / Sun, Nov 3, 2024 / Post views : 297

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

जानकारी के मुताबिक़ ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार बाजार के पास ग्रेनेड ब्‍लास्‍ट में 6 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक़ ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यह ब्लास्ट पर्यटन स्वागत केंद्र टीआरसी के बाहर हुआ है. घटना उस वक़्त हुई जब रविवार के दिन पूरे क्षेत्र में लोगों की काफ़ी भीड़ थी और इस वजह से हादसे में कई लोग घायल हो गए. आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को आतंकियों ने 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी. दोनों घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 20 साल का उस्मान मलिक और 25 साल का सूफियान सहारनपुर के रहने वाले हैं.उस्मान के हाथ और सूफियान के पैर में गोली लगी है.

छले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर में ये बीते कुछ दिनों में ये कोई पहली आतंकी घटना नहीं है. चाहे बात प्रवासी मजदूरों को गोली मारने की बात हो या फिर सेना के साथ मुठभेड़ या सेना के काफिले पर हमले की. बीते कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. आइये जानते हैं कि बीते कुछ दिनों में घाटी में इस तरह की कितना घटनाएं सामने आई हैं. 18 अक्टूबर:  शोपियां जिले में आतंकियों ने गैर कश्मीरी युवक को गोली मार दी थी.आतंकियों ने बिहार के रहने वाले मजदूर अशोक कुमार को निशाना बनाया था.उनके शव को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. 20 अक्टूबर: लश्कर के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इनमें एक डॉक्टर भी शामिल थे. उनकी पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई. 20 अक्टूबर: गांदरबल के गगनगीर में सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकियों ने 6  मजदूरों समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी. घटना के समय मजदूर खाना खा रहे थे. अचानक लाइट चली गयी और उन पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली थी. मरने वालों में क डॉक्टर भी शामिल थे. उनकी पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई. 24 अक्टूबर: गुलमर्ग में आतंकियों ने गोलीबारी की थी. इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हमले में चार लोगों की जान गई थी. सैन्य बल के साथ काम करने वाले दो कुलियों की मौत हो गई थी. दरअसल हमले में तीन सैनिकों समेत चार लोग घायल हुए थे. जिनमें से दो सैनिकों ने बाद में दम तोड़ दिया 24 अक्टूबर: त्राल के बटगुंड  इलाके में सुबह तड़के आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी थी. बुरी तरह से घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts