Wed, 24 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जयपुर में कोचिंग संचालकों पर गिरी गाज: सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 25 संस्थान सील, देखें पूरी लिस्ट

नीलगिरि रथ यात्रा : सुरक्षा के लिए पहली बार तैनात होंगे AI कैमरे, श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष बस …

पंजाब के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर गरमाई सियासत: PCC चीफ बैज ने कहा- कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से BJP क्यों हो रही परे

CG Breaking News : रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग T-20 के फाइनल मैच के दौरान घटना, कई यात्री घायल, देखें व

​मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत 5 किशोरियां डूबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विशेष लोक अदालत को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली अधिकारियों की बैठक, राज्य के 199 मामलों में होगी सुनवाई

राम मंदिर के दान से ‘कागभुसुंडि’ गायब? अखिलेश ने बोला हमला, कहा- FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान

सूचना

Madhyapadesh : सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 6

Share:

अनुराग शर्मा, सीहोर। जिला जेल में आज सुबह एक कैदी की मौत हो गई है बताया गया है की मारपीट की घटना के मामले में यह व्यक्ति बंद था। श्री राम नाम का यह कैदी मारपीट के मामले में जेल में बंद था जिसकी आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है । परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज न करवाने का आरोप लगाया है, वहीं जेल प्रबंधन पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

READ MORE: MP में सड़क हादसों ने मचाया कोहराम: मैहर, रायसेन और सिंगरौली में 4 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल की शाम मारपीट की घटना हुई थी फरियादी नेपाल वर्मा ने पुलिस को बताया था कि वह अपने घर पर था, तभी उसका बड़ा भाई अनूप सिंह वर्मा खेत से भागते हुए घर आया। अनूप ने बताया कि जब वह खेत पर मोटर चालू करने गया था, तो वहां पहले से मौजूद मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा पुराने ज़मीनी विवाद को लेकर उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मारपीट करने के लिए दौड़े, जिसके कारण वह जान बचाकर घर भागा।​अनूप के पीछे-पीछे आरोपी मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा भी हाथ में डंडा और चाकू लेकर फरियादी के घर के बाहर पहुंच गए। जब फरियादी नेपाल वर्मा, उसका भाई अनूप, भाई चंदर और उनके पिता कैलाश वर्मा आरोपियों को समझाने बाहर आए, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

​विवाद बढ़ने पर वहां अन्य आरोपी श्रीराम वर्मा, सीता बाई और दुर्गाप्रसाद भी आ गए थे मना करने पर आरोपी अनार सिंह ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कैलाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बाकी आरोपियों ने लाठी-डंडों से परिवार पर हमला बोल दिया। इस बर्बर हमले में पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हुए थे।

READ MORE: करोड़ों के कथित शिक्षा घोटाले में FIR, फिर भी मिली नई कुर्सी; पूर्व प्रभारी DEO की तैनाती पर मचा बवाल 


फरियादी नेपाल वर्मा और गांव के हरगोविन्द ठाकुर व नीरज वर्मा ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया था। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि आज तो बच गए, आगे कभी मिले तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायतकर्ता नेपाल वर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी अनार सिंह वर्मा, श्रीराम वर्मा, मनोज वर्मा, सीता बाई और दुर्गाप्रसाद (सभी निवासी ग्राम कालापीपल, इच्छावर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts