Wed, 24 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जयपुर में कोचिंग संचालकों पर गिरी गाज: सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 25 संस्थान सील, देखें पूरी लिस्ट

नीलगिरि रथ यात्रा : सुरक्षा के लिए पहली बार तैनात होंगे AI कैमरे, श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष बस …

पंजाब के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर गरमाई सियासत: PCC चीफ बैज ने कहा- कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से BJP क्यों हो रही परे

CG Breaking News : रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग T-20 के फाइनल मैच के दौरान घटना, कई यात्री घायल, देखें व

​मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत 5 किशोरियां डूबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विशेष लोक अदालत को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली अधिकारियों की बैठक, राज्य के 199 मामलों में होगी सुनवाई

राम मंदिर के दान से ‘कागभुसुंडि’ गायब? अखिलेश ने बोला हमला, कहा- FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान

सूचना

Jharkhand : रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग T-20 के फाइनल मैच के दौरान घटना, कई यात्री घायल, देखें व

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 6

Share:

Ranchi JSCA Stadium Stampede Video: रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार रात झारखंड प्रीमियर लीग (Jharkhand Premier League) टी20 यानी जेपीएल टी-20 (JPL T20) के फाइनल मुकाबले के दौड़ान भगदड़ मच गई। फ्री एंट्री के कारण बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच गए, जिससे वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई। भगदड में कई दर्शक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झारखंड टी20 प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खेला गया। मैच में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था। इसी वजह से मैच देखने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में लोग स्टेडियम पहुंच गए।

फाइनल मैच को लेकर वेस्ट गेट पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। पहले लोगों को नार्थ गेट से प्रवेश कराया जा रहा था। भीड़ अधिक हो जाने से लोगों को साउथ गेट से प्रवेश करने के लिए बोल दिया गया। इसी को लेकर भगदड़ हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि गेट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। नाराज दर्शकों ने बाद में वेस्ट गेट को तोड़ दिया। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को एक्टिव करते हुए सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तत्काल मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाया। समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने से स्थिति और अधिक गंभीर होने से बच गई. इसके बाद दर्शकों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया।

सिर्फ एक गेट खोला गया

घटना के बाद पुलिस और स्टेडियम प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना पहले से थी, बावजूद इसके भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था नहीं दिखी। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि गेट पर न तो पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद थे और न ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था थी। स्टेडियम में प्रवेश के लिए चार गेट है, लेकिन एक ही गेट खोला गया, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें भी जब भीड़ अधिक होने लगी तो गेट बंद कर दिया गया और लोग बेकाबू हो गए।

चारों ओर बिखरे पड़े हैं चप्पल-जूता

स्टेडियम के बाहर और अंदर लोगों के अफरा-तफरी के दौरान चप्पल-जूता अभी भी बिखरा पड़ा है। हालांकि घंटों प्रयास के बाद स्थिति पर काबू पाया गया लेकिन इस बीच महिला, बच्चे व युवकों को काफी चोट लगी। दर्जनों लोग हल्के चोट लगने के बाद किसी तरह वापस अपने घर को चले गए लेकिन अधिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts