Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी… सीने में इन्फेक्शन के बाद हुई थीं भर्ती

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 194

Share:

सोनिया गांधी को 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। 

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्होंने (सोनिया) इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी और वे ठीक हो गई हैं। उन्हें शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है । 


5 जनवरी को अस्पताल में हुई थीं भर्ती

सोनिया गांधी को 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। ठंड के मौसम और प्रदूषण की वजह से अस्थमा बढ़ा है। ऐहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया। 

6 दिन बाद अस्पताल से लौटीं घर

अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें एंटीबायोटिक्स और कई सहायक दवाएं दी जा रही हैं। डिस्चार्ज का फैसला उनकी सेहत में सुधार देखकर लिया जाएगा। सेहत में सुधार के बाद वो रविवार को अपने घर लौटी हैं। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को पिछले साल जून में पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts