Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन : 'कुछ जज भ्रष्ट होते हैं', HC ने Trisha की फिल्म 'करुप्पु' पर बैन से किया इनकार, वकीलों पर भी दागे सवाल

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 173

Share:

मद्रास हाई कोर्ट ने सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' पर बैन लगाने की मांग को साफ इनकार कर दिया है। फिल्म को बैन करने के लिए अदालत में याचिका दी गई थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया है और इसका कारण भी बताया है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' पर बैन लगाने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और इसमें न्यायपालिका को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाया गया था। याचिका को खारिज करते हुए, न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन और वी लक्ष्मीनारायणन की पीठ ने कहा कि वे फिल्म में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते क्योंकि इसके मेकर्स को अभिव्यक्ति का अधिकार है।

याचिकाकर्ता के वकील द्वारा बार-बार यह दलील दिए जाने पर कि फिल्म में न्यायिक अधिकारियों को भी गलत तरीके से दिखाया गया है, पीठ ने कहा, 'यह डायरेक्टर और निर्माता की राय हो सकती है, हम क्या कर सकते हैं?' आगे कहा गया कि ऐसे वकील भी हैं जो घुस लेने जैसी चीजों में लिप्त हैं और कुछ भ्रष्ट जज भी हैं। फिल्म ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।


याचिका में क्या कहा गया!

  • अधिवक्ता आर.एस. तमिलवेंडन की याचिका में कहा गया है कि फिल्म में एक जज को रिश्वतखोरी और नशीली दवाओं के सेवन में लिप्त दिखाया गया है।

  • याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि अगर फिल्म सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाती रही, तो इससे न्यायपालिका पर जनता का विश्वास कम हो सकता है।

  • याचिका में कहा गया है कि 'करुप्पु' न्यायिक प्रणाली की बुरी तरह आलोचना करती है।

  • अदालत से तमिलनाडु के गृह और सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के साथ-साथ सीबीएफसी को फिल्म पर बैन लगाने का आदेश जारी करने को कहा है।


'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने सातवें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी अच्छी कमाई की। इस एक्शन फिल्म के पहले गुरुवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर भी टिकट काउंटरों पर इसका दबदबा बना रहा। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 8.30 करोड़ रुपये कमाए। यह छठे दिन के 10.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 22.4 प्रतिशत कम है। फिल्म ने देशभर के 5,140 शो में ये आंकड़े हासिल किए। भारत में इसका कुल कलेक्शन फिलहाल 132.05 करोड़ रुपये है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 189.05 करोड़ रुपये हो गया है।


'करुप्पु' की कहानी और कास्ट

आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी 'करुप्पु' को एक एंटरटेनिंग कोर्ट ड्रामा फिल्म के तौर पर बताया गया है। कहानी सूर्या के कैरेक्टर सरवनन नाम के एक वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देवता करुप्पुसामी के मानव अवतार के रूप में काम करता है। फिल्म सिनेमाघरों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है और फैंस भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts