Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : गिरेबान में झांकिए जनाब! जिस देश ने बनाया पीएम मोदी का मजाक उड़ाने वाला 'सपेरा कार्टून', जानें उस देश में कितना है पेट्र

Abhyuday Bharat News / Wed, May 20, 2026 / Post views : 77

Share:

पीएम मोदी का कार्टून छापने वाले अखबार के देश में पेट्रोल डीजल की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ये वो देश है, जो यूरोप के कई देशों को प्राकृतिक गैसें सप्लाई करता है, लेकिन इसके बाद भी यहां पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी जिन 4 यूरोपीय देशों की यात्रा पर गए हैं, वहां पेट्रोल कितने रुपये लीटर मिलता है।

नई दिल्ली: कार्टून हमेशा हंसी दिलाने या कभी कड़वी सच्चाई को मजाकिया अंदाज में दिखाने का एक जरिया होता है, लेकिन अगर कोई कार्टून लोगों को हंसी दिलाने की जगह गुस्सा दिलाने लगे तो उस पर सवाल उठना लाजिमी है। नॉर्वे के एक अखबार ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कार्टून में सपेरे के तौर पर दिखाया तो ऐसा ही हुआ। तस्वीर सामने आते ही भारतीयों में गुस्सा भड़क उठा। अखबार ने यह भी बता दिया कि कैसे उसकी सोच नस्लवादी और स्टीरियोटाइप है।

सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि अमेरिका के इशारों पर चलने वाले नाटो के सदस्य देश नॉर्वे में भारत के मुकाबले पेट्रोल के दाम कितने हैं। आपको बता दें कि नॉर्वे में प्राकृतिक गैसों का भंडार है। यह वो देश है, जो यूरोपियन यूनियन और यूनाइटेड किंगडम (UK) को 30 फीसदी से ज्यादा गैस की सप्लाई करता है।

4 देशों में कितनी है पेट्रो की कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में पेट्रोल की कीमत भारत की तुलना में लगभग दोगुनी है। नॉर्वे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹225.05 रुपये (2.45 अमेरिकी डॉलर) है। जबकि भारत में पेट्रोल की अधिकतम कीमत 111.53 रुपये (तिरुवनंतपुरम में) है। आइए आपको अब उन 4 देशों में पेट्रोल की कीमत बताते हैं, जहां पीएम मोदी हाल ही में यात्रा पर गए हैं।

किस देश में कितनी है पेट्रोल की कीमत

क्रमांक

देश

कीमत रुपये में

1.

नॉर्वे

₹225.05

2.

स्वीडन

₹191.54

3.

नीदरलैंड्स

₹263.17

4.

इटली

₹217.30

फ्यूल स्टेशन पाइप पकड़े दिखाया

पीएम मोदी पर कार्टून नॉर्वे के अखबार आफ्टेनपोस्टेन के इलस्ट्रेशन में छपा था। इसमें पीएम मोदी को एक फ्यूल-स्टेशन पाइप पकड़े हुए दिखाया गया है, जो सांप जैसा लग रहा है। साथ में एक ओपिनियन आर्टिकल भी है जिसका टाइटल है 'एक चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी'।

भारत के बाहर भी कार्टून की आलोचना

नॉर्वे के अखबार के इस नस्लवादी कार्टून की सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी आलोचना हो रही है। अमेरिकी एक्सपर्ट कार्ल व्लेल्स ने भी इस कार्टून की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि नॉर्वे के सबसे बड़े अखबार ने PM मोदी का एक कार्टून छापा है जिसमें उन्हें एक सपेरे के रूप में दिखाया गया है। इसमें पीएम मोदी को 'एक धूर्त और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी' कहा गया है।

भारत के बढ़ते कद से है परेशानी

अमेरिकी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि यह पत्रकारिता नहीं है। यह तो औपनिवेशिक दौर का नस्लवाद है, जिसे टिप्पणी का चोला पहना दिया गया है। वे भारत के बढ़ते कद को पचा नहीं पा रहे हैं इसलिए वे उन्हीं घिसे-पिटे रूढ़ियों का सहारा ले रहे हैं, जिनका इस्तेमाल उनके दादा-दादी किया करते थे।

भारत-नॉर्वे के रिश्ते पर पड़ेगा असर?

सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि इस भद्दे कार्टून का असर क्याभारत और नॉर्वे के रिश्तोंपर भी पड़ेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्वे केअखबार में छपे कार्टून के कारणदोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों पर कोई निगेटिव प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। हालांकि, इतना जरूर है कि इस कार्टून विवाद के कारण भारत की आम जनता के बीच इस मुद्दे ने तूल जरूर पकड़ लिया है। एक बड़ी आबादी इसे देश के अपमान से जोड़कर देख रही हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts