ब्रेकिंग
सूचना
नालंदा। जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आज सोमवार की सुबह अड्डा पुल के नीचे एक 35 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा।
मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी निरंजन चौधरी के रूप में हुई है। वह सोहसराय के कटहल टोला में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे निरंजन घर में चिकन देकर यह कहकर निकले थे कि थोड़ी देर में वापस लौटेंगे। लेकिन देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।
वहीं, आज सोमवार सुबह अड्डा पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी का आरोप है कि शव पर चाकू जैसे गहरे जख्म दिखाई दे रहे थे और सिर गड्ढे में धंसा हुआ था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि किसी से पुरानी दुश्मनी होने की बात से इंकार किया है।
स्थानीय निवासी मंजीत सिंह का कहना है कि रात 12 बजे तक परिजन टॉर्च लेकर पुल के आसपास खोजते रहे, लेकिन उस समय वहां शव नहीं था। उनका दावा है कि शव बाद में वहां लाकर फेंका गया होगा। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के पास एक चाकू पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुल से गिरने या किसी अन्य अनहोनी का भी हो सकता है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- डबल मर्डर से दहल उठा बिहार, बांका में सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की गोली मारकर हत्या
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन