ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 8
भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।
इस परीक्षा में कुल 158 पदों के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रदेश के 12 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्रों पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।
आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। अभ्यर्थी 25 जून से 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
MPPSC मुख्य परीक्षा राज्य प्रशासनिक सेवा समेत विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन