ब्रेकिंग
सूचना

मॉडल आंगनबाड़ी में बाल-अनुकूल माहौल के साथ मिल रहा पोषण और प्रारंभिक सीखने का बेहतर वातावरण
आकर्षक चित्रों से सीखने की बढ़ी उत्सुकता, नियमित रूप से केंद्र की गतिविधियों से जुड़ रहे बच्चे
अड़हापारा रिखी का मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र दिखा रहा बेहतर अधोसंरचना और पोषण सेवाओं का सकारात्मक असर

आंगनबाड़ी केंद्र की रंग-बिरंगी दीवारों पर बने आकर्षक चित्र नौनिहालों के लिए केवल सजावट नहीं, बल्कि केंद्र से जुड़ने और सीखने का माध्यम भी बन रहे हैं। बेहतर भवन, बाल-अनुकूल वातावरण और नियमित पौष्टिक आहार की सुविधा ने उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अड़हापारा रिखी के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर बदल दी है। नए केंद्र के आकर्षक परिवेश से बच्चों में आंगनबाड़ी आने का उत्साह बढ़ा है और पहले की तुलना में उनकी उपस्थिति में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ बच्चों की रुचि के अनुरूप वातावरण विकसित करने से पोषण, देखभाल और प्रारंभिक सीखने की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
रंग-बिरंगे चित्रों ने आंगनबाड़ी से बढ़ाया बच्चों का जुड़ाव
केंद्र की सहायिका वंदना सिंह बताती हैं कि नया मॉडल आंगनबाड़ी भवन बनने के बाद यहां का वातावरण पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और बच्चों के अनुकूल हुआ है। दीवारों पर बनाए गए रंग-बिरंगे चित्र और पेंटिंग छोटे बच्चों का ध्यान सहज रूप से अपनी ओर खींचते हैं। बच्चे इन चित्रों को उत्सुकता से देखते हैं और इनके माध्यम से आसपास की चीजों को पहचानने और समझने का प्रयास करते हैं।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन