Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: सैफ अली खान हमला मामला - मुंबई पुलिस ने मध्यप्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Admin / Sat, Jan 18, 2025 / Post views : 323

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक संदिग्ध को मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक ट्रेन में यात्रा कर रहा था, जिसके बाद लोकल पुलिस की मदद से उसे ट्रेन से उतार लिया गया. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक इस मामले में ठोस सबूत नहीं मिले हैं. 

आरपीएफ के सूत्रों के अनुसार,  ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है. मुम्बई पुलिस की सूचना पर आकाश नाम के संदिग्घ को हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस ने ही आरपीएफ को संदिग्ध की तस्वीर और ट्रेन नंबर की जानकारी भेजी थी. फिलहाल मुंबई पुलिस ही इस संदिग्ध की पहचान करेगी. फिलहाल आकाश आरपीएम की हिरासत में है.

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस संदिग्ध को लेकर बांद्रा पुलिस थाने लेकर आई है, जिससे वहां पूछताछ की जा रही है. हमलवार को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 28 टीमें मिलकर आरोपी को ढूंढ रही थी. घटना के करीब 32 घंटे के बाद मुंबई पुलिस के हाथ एक संदिग्ध आरोपी लगा है. पुलिस अब उससे पूछताछ करके ये जानेने की कोशिश कर रही हैं कि इस वारदात में कहीं उसी शख्स का हाथ तो नहीं है.

पुलिस वेरिफिकेशन कर करेगी आगे की कार्रवाई

अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि वो हमले की रात कहां था. हालांकि, पुलिस का कहना है वेरिफिकेशन के बाद ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की बात कर रही है.

संदिग्ध के कपड़े बदले

जिस संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है. उसके कपड़े बदले हुए हैं. पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि आरोपी ने कपड़े बदल लिए हो. पुलिस का कहना है कि हुलिया सेम है, लेकिन वो इस मामले में किसी गलत आदमी पर कार्रवाई नहीं करते, इसलिए हर चीज की बारीकी से जांच करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध को सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है पुलिस को संदिग्ध के पास से वैसा ही बैग मिला है, जैसे सीसीटीवी में नजर आया है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts