Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

राजस्थान न्यूज़ : Rajasthan News: राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में पूरे प्रदेश में बारिश; कई शहरों में जलभराव....

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 228

Share:

Rajasthan News: राजस्थान में करीब एक हफ्ते की देरी से पहुंचा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों में बारिश का दायरा तेजी से बढ़ा और लगभग पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया। शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तक पश्चिमी जिलों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

जोधपुर संभाग में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बालोतरा समेत आसपास के इलाकों में देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोधपुर और बालोतरा दौरा प्रस्तावित है।

चित्तौड़गढ़ और सांभर में जमकर बरसे बादल

शुक्रवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। जयपुर जिले के सांभर में 84 मिमी बारिश हुई, जबकि चित्तौड़गढ़ में ढाई इंच से ज्यादा पानी बरसा। उदयपुर, टोंक, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सहित कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

बारिश बनी आफत, सड़कें डूबीं और हादसे भी हुए

लगातार बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन गई। राजधानी जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में पानी भर गया, जबकि टोंक रोड पर सड़क धंसने की घटना सामने आई। कई जगहों पर सड़कें टूटने और मिट्टी धंसने से वाहन फंस गए।

डूंगरपुर के मांडवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो नाबालिग चचेरे भाई झुलस गए। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

38 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को बीकानेर, फलोदी और जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 5 से 7 दिन तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में अगले 5 से 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts