ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 6
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात खजराना निवासी राहुल से हुई थी। राहुल ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। एक दिन वह उसे घुमाने ले गया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ सफेद पाउडर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खजराना स्थित घर ले जाकर उसे रेड बुल पिलाई, जिसे पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और छात्रा का नग्न वीडियो बना लिया।
होश आने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज पठान के रूप में उजागर की। उसने धमकी दी कि अगर छात्रा ने इस्लाम कबूल नहीं किया, तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। डरी-सहमी छात्रा का महीनों तक शोषण होता रहा। आरोपी उसेजबरन हिजाबपहनाता और दोस्तों के सामने उसे मुसलमान बताकरकलमा पढ़ने का दबावबनाता था।
सितंबर 2025 में छात्रा गर्भवती हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो अब्दुल ने शर्त रखी कि पाक होने के बाद ही निकाह करेगा। आरोप है कि उसने छात्रा को जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाईं और जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे अकेला छोड़कर भाग गया। छात्रा ने जब अब्दुल की दूसरी सगाई तुड़वाई, तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।
वह मुझे डराता था कि अगर मैंने कलमा नहीं पढ़ा तो वह मुझे बदनाम कर देगा। उसने मुझे रखैल बनाकर रखा और मेरी पहचान मिटाने की कोशिश की। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।
पीड़िता (छात्रा)
करणी सेना का बड़ा ऐलान
पीड़िता की ढाल बनकर श्री राजपूत करणी सेना सामने आई है। प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों ने छात्रा को महिला थाने ले जाकर दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि इंदौर में बढ़ते लव जिहाद के खिलाफ आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन