Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

पंजाब : पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 187

Share:

चंडीगढ़। पंजाब को जल्द ही अपना स्थायी पुलिस महानिदेशक मिलने जा रहा है। राज्य के स्थायी डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया आज आगे बढ़ने की उम्मीद है। संघ लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में तीन अधिकारियों का एक पैनल शॉर्टलिस्ट करके पंजाब सरकार को भेजा जाएगा, जिसके बाद राज्य सरकार उनमें से किसी एक अधिकारी को स्थायी डीजीपी नियुक्त करेगी।

बता दें कि गौरव यादव को जुलाई 2022 में पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी इस नियुक्ति पर बार-बार सवाल खड़े होते रहे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाकर पंजाब में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई।

रेस में वर्तमान कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव का नाम भी शामिल

यूपीएससी ने इस साल पंजाब सरकार से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए योग्य अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसके जवाब में अप्रैल महीने में पंजाब सरकार ने यूपीएससी को विचार के लिए 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची सौंपी थी। इस सूची में 1992, 1993 और 1994 बैच के अधिकारी शामिल हैं, जिनमें वर्तमान कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव का नाम भी शामिल है।

ये हैं सूची में सबसे सीनियर अधिकारी

सरकार द्वारा भेजी गई सूची में 1992 बैच के डॉ. शरद सत्या चौहान सबसे सीनियर अधिकारी हैं। उनके बाद हरप्रीत सिंह सिद्धू, गौरव यादव और कुलदीप सिंह का नाम है। यदि यूपीएससी वरिष्ठता (सीनियरटी) के सिद्धांत का पालन करता है, तो अंतिम तीन सदस्यीय फाइनल पैनल में डॉ. शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह सिद्धू और गौरव यादव का शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। यूपीएससी से फाइनल नाम मिलते ही पंजाब सरकार को इन तीनों में से किसी भी एक अधिकारी को राज्य का नया मुखिया चुनने का अधिकार होगा।

पंजाब सरकार द्वारा UPSC को भेजे गए अधिकारियों के नाम (बैच वार):

  • 1992 बैच

  • डॉ. शरद सत्या चौहान

  • हरप्रीत सिंह सिद्धू

  • गौरव यादव

  • कुलदीप सिंह

  • 1993 बैच

  • गुरप्रीत कौर देव

  • जितेंद्र कुमार जैन

  • शशि प्रभा द्विवेदी

  • 1994 बैच

  • सुधांशु शेखर श्रीवास्तव

  • प्रवीन कुमार सिन्हा

  • अमरदीप सिंह राय

  • वी. नीरजा

  • अनीता पुंज

  • नरेश कुमार

  • राम सिंह

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts