Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

दिल्ली न्यूज : प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- TCS की बहुत बड़ी लापरवाही, नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले पर जमकर लताड़ा....

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 119

Share:

नासिक में टीसीएस के दफ्तर में हुए यौन उत्पीड़न को लेकर कंपनी के जवाब ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को भड़का दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कंपनी को खूब लताड़ लगाई है।

नई दिल्ली: राज्यसभा की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नासिक दफ्तर में महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण वाले आरोपों को लेकर बीपीओ कंपनी टीसीएस(TCS) पर जोरदार हमला बोला है। शिवसेना (यूबीटी) नेता इतनी भयानक घटना पर टीसीएस के जवाब पर उसे जमकर लताड़ा है।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नासिक स्थित टीसीएस के दफ्तर में महिला कर्माचारियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के कथित मामले में कंपनी के रवैये पर बहुत ही ज्यादा निराशा जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में लिखा है कि टीसीएस ने बहुत ज्यादा हताश किया है।

'टीसीएस का जवाब लापरवाही से भरा निराशाजनक'

प्रियंका चौधरी ने एक्स पर लिखा है, 'डियर टीसीएस नासिक बीपीओ पर आपके जवाब से जो उभर कर आया है, वह न सिर्फ अपर्याप्त है, बल्कि लापरवाही और टालमटोल भरा है।'

पिछले कुछ साल से महिलाओं के यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों के सिलसिले में आपकी ओर से जारी प्रेस नोट में जो बेपरवाह रवैया दिखा है, वह आपके जैसे प्रतिष्ठित बीपीओ के लिए बहुत ही निराशाजनक और हताश करने वाला है।

प्रियंका चतुर्वेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद (शिवसेना-यूबीटी)

टीसीएस की ओर से जारी बयान में क्या कहा गया

  • टीसीएस ने कहा कि वह केस की जांच में पुलिस से सहयोग कर रही है और आगे कि कोई कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

  • जैसे ही हमें नासिक के मामले की जानकारी मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की।

  • जिन कर्मचारियों के खिलाफ जांच चल रही है, उन्हें जांच तक के लिए सस्पेंड किया गया है।


नासिक टीसीएस कांड के आरोपी कौन हैं


टीसीएस यौन उत्पीड़न मामला क्या है

  • नासिक स्थित टीसीएस बीपीओ में टीम लीड्स के एक ग्रुप पर महिला कर्मचारियों से लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप है

  • आरोपों में महिला कर्मचारियों को गलत तरीके से छूने, अश्लील बातें कहने, छेड़छाड़ और झूठे वादे करके जबरन शारीरिक संबध बनाने जैसे आरोप भी शामिल हैं।

  • धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, जबरन नमाज पढ़ने और मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का दबाव डालने जैसे आरोप भी शामिल हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts