Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर गरमाई सियासत: PCC चीफ बैज ने कहा- कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से BJP क्यों हो रही परे

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 181

Share:

, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को पांचवां दिन है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर राज्य की राजनीति और धर्मांतरण के मुद्दे तक कई विषयों पर भाजपा सरकार को घेरा।

दीपक बैज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में आगामी दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। दोनों वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्षों को संगठन मजबूती, जनसंपर्क और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर प्रशिक्षण देंगे। वहीं 25 जून को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा भी शिविर में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी।

कांग्रेस नेताओं की एकजुटता पर बीजेपी क्यों परेशान: बैज

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी और एकजुटता को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के एक साथ बैठने और संगठन को मजबूत करने की कवायद से भाजपा घबराई हुई है।

उन्होंने भाजपा नेता रामविचार नेताम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के भीतर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। बैज ने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा में अब WWE रेसलिंग जैसी स्थिति बन गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के भीतर ही नेतृत्व को लेकर खींचतान और असंतोष का माहौल है।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई आपात बैठक को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं।

बैज ने दावा किया कि बैठक में सरकार के कामकाज और कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है और इसी वजह से मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी प्रस्तुत नहीं की।

धर्मांतरण के मुद्दे पर सरकार को घेरा

धर्मांतरण को लेकर वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि नंदकुमार साय प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस उनका सम्मान करती है।

हालांकि उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के मुद्दे पर जवाब विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार को देना चाहिए। बैज ने सवाल उठाया कि यदि राज्य में धर्म स्वतंत्रता कानून लागू है तो फिर धर्मांतरण की घटनाओं की शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कानून होने के बावजूद ऐसी स्थितियां क्यों बन रही हैं और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts