Thu, 25 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

किचन के कांच के कंटेनर हो गए हैं चिपचिपे? इन 5 आसान स्टेप्स से मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक …

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल

मंगेतर हत्याकांड’ में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, सिया गोयल बोली- ‘केतन को सब बताया था फिर भी नहीं तोड़ रहा था शादी, फिर…,

इंग्लैंड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए होगा अलग ड्रेसिंग रूम, ICC नियमों के तहत लिया गया फैसला, जानिए वजह

Khatron Ke Khiladi 15 का केपटाउन शेड्यूल खत्म, लेकिन विनर पर बना हुआ है सस्पेंस

बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना हुआ और कठिन, नई नियमावली में बदला पूरा सिलेक्शन पैटर्न

पीएम मोदी दुखी हुए, वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही पर कही दिल छू लेने वाली बात, वेनेज़ुएला सरकार को दिया ऑफर

लखनऊ अग्निकांड : LDA ने एक साथ 25 कर्मचारियों का किया तबादला, बदली जिम्मेदारी

संविधान हत्या दिवस: CM साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

25 June History : आपातकाल से लेकर भारत की पहली विश्व कप जीत तक, इस दिन दर्ज हैं कई ऐतिहासिक घटनाएं

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : पीएम मोदी दुखी हुए, वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही पर कही दिल छू लेने वाली बात, वेनेज़ुएला सरकार को दिया ऑफर

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 4

Share:

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। 45 सेकंड के अंदर आए 7.1 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप ने वेनेजुएला में हर जगह सिर्फ तबाही और बरबादी छोड़ा है। वेनेजुएला में भूंकप से सैंकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई। वहीं 10 हजार से अधिक लोगों के मरने की संभावना है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। वेनेजुएला में आए भयानक भूकंप से हुई तबाही ने पीएम मोदी दुखी कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला भूकंप पर दुख जताते हुए हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- वेनेजुएला में आए भयानक भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुखी हूँ। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और वहाँ के लोगों के प्रति, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़े हैं। भारत हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है।

बता दें कि वेनेजुएला में पिछले 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप आया है। इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे यानी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस-USGS) ने भूकंप से वेनेजुएला में 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका जताई है। USGS के मुताबिक भूकंप से 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह वेनेजुएला में पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले साल 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। USGS ने चेतावनी दी है कि इस भूकंप में भारी जनहानि हो सकती है।

राजधानी काराकस में सबसे ज्यादा असर

भूकंप का सबसे ज्यादा असर राजधानी काराकस में देखने को मिसा है। राजधानी काराकस में कई इमारतें और घर गिर गए। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। लोग डर के मारे बाहर भागे और सदमे में रहे। राजधानी में भूकंप से हजारों लोगों के मरने की आशंका है।

1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन शहर में भी भूकंप का असर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे दक्षिण अमेरिका को इलाके को हिलाकर रख दिया। भूकंप का असर वेनेजुएला से करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन जैसे शहरों में दिखा। इन शहरों में भी इमारतों को खाली कराना पड़ा। बुधवार देर रात, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा कि वह देश को संबोधित करने की तैयारी कर रही थीं।

भूकंप की पूरी टाइमलाइन

  • 24 जून 2026, रात 3:34 बजे (भारतीय समय)

  • वेनेजुएला में पहला शक्तिशाली भूकंप

  • भूकंप की तीव्रता 7.1 से 7.2

  • इसका केंद्र कराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में मोरोन और सैन फेलिपे क्षेत्र के पास

24 जून 2026, रात 3:35 बजे (भारतीय समय)

  • पहले भूकंप के कुछ सेकंड बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप

  • दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 दर्ज

  • इसका केंद्र मोंटाल्बान क्षेत्र के पास था, जो कराकास से लगभग 100 मील पश्चिम में स्थित

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts