Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- सोशल मीडिया के दौर में ट्रेनिंग जरूरी, राम मंदिर

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 28, 2026 / Post views : 173

Share:

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। पवन खेड़ा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शामिल होंगे। बता दें कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन कल यानी 29 जून को होगा।

रायपुर को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे कल कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी रणनीति साझा करेंगे।

राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी मामले पर बयान

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर पवन खेड़ा ने कहा कि पूरा राम मंदिर ट्रस्ट एक ऐसा प्रयोग था, जो आरएसएस का था और उसकी निगरानी में था। पीएमओ की निगरानी में यह ट्रस्ट बना। जो भगवान राम सिद्धांत के लिए राजपाठ छोड़ दिए, उस भगवान राम के नाम पर सत्ता भी हासिल करेंगे और चोरी करेंगे, यह संभव नहीं है।

RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर पलटवार

महात्मा गांधी को लेकर RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि इनका इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। जिस तरह इनकी हरकतें हैं अयोध्या से लेकर उज्जैन तक, आने वाले दिनों में ये कचरा पात्र में नजर आएंगे। इन्होंने देश के हिंदू धर्म के एक-एक नागरिक की पीठ में खंजर मारने का काम किया है। ऐसे संगठन के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

Tags :

Cg news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts