Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

शहीद से लेकर क्रांति तक… ये है मनोज कुमार की बेहतरीन फिल्में, कहानी ऐसी कि साउथ सिनेमा को भूल जाओगे

स्पा सेंटर में मसाज की जगह गंदा काम! पुलिस ने मारा छापा, 2 युवक हिरासत में, युवतियों से की पूछताछ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने 8 यात्री ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

आजादी के 79 साल बाद भी अंधेरे में 5 पंचायतें: बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अब खून से PM मोदी को चिट्ठी ल

टीएस सिंहदेव के बयान पर CM साय ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है, हमेशा लोगों को ठगने का करते हैं काम

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

सूचना

इंडियन रेलवे न्यूज़ : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने 8 यात्री ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 2

Share:

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण एवं कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके चलते कई मेमू और डेमू यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन क्रमांक-06 के निर्माण एवं कमीशनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद स्टेशन पर एक अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही दुर्ग स्टेशन के मालगोदाम से संबंधित कार्यों को रसमड़ा स्थानांतरित करने में सुविधा मिलेगी, जिससे दुर्ग स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इस प्रकार रहेगा ब्लॉक

09 जून 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक रहेगा।
10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा।
मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 12 जून 2026 को तड़के 2:30 बजे तक चलेगा। यह कार्य कुल 15 घंटे की अवधि में पूरा किया जाएगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें (Train Cancelled)

गाड़ी संख्या 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी। दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts