Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

महाराष्ट्र :-नागपुर न्यूज : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में मोहन भागवत के सामने कहा, चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 73

Share:

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में है। इस बार उन्होंने चार बच्चे पैदा करने की अपील की है। साथ ही एक बच्चा आरएसएस को देने को कहा।

नागपुर: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार फिर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत को हम एक बात कहना चाहते हैं। पूरे भारत में कही आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते हैं, लेकिन हमारे आरएसएस का एक-एक कार्यकर्ता प्राण बचाकर नहीं भागता है, वहां जाकर प्राण बचाता है। यह है आरएसएस। हम पूरे भारत से प्रार्थना करेंगे बच्चे तो चार पैदा करो एक आरएसएस को दो ताकि दूसरों को बचाने के काम करेंगे।

dhirendra krishna sastri

मोहन भागवत से कही ये बात

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ की। इसके बाद वो मोहन भागवत की और देखकर बोलते हैं कि हम चाहते हैं आप ऐसे ही मुस्कराते रहो। ताकि जल्दी अखंड भारत हो जाए तो आनंद आ जाएगा। वैसे भरोसा है आपके होते हुए कुछ बड़ा होगा। बालाजी आपसे कुछ बड़ा करवाएंगे। दरअसल इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत खुद मौजूद थे। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई साधु संत भी मौजूद थे।

चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें।

धीरेंद्र शास्त्री

शिवाजी महाराज को लेकर भी बड़ा बयान दिया

इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध करते-करते थक गए थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वे समर्थ रामदास स्वामी के पास गए और कहा कि अब युद्ध नहीं करना चाहते और मुकुट एवं सत्ता सौंपना चाहते हैं। जिस पर रामदास स्वामी ने कहा कि शिष्य का कर्तव्य गुरु के आदेशों का पालन करना होता है, इसलिए सत्ता आप ही संभालें। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज बयान दिया था कि सनातन धर्म के ऊपर बहुत बड़ा संकट है और सभी सनातनियों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है और ये लक्ष्य बलिदान मांगता है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts