Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'खलीफा बनने चला पाकिस्तान खुद प्रॉब्लम'...अमेरिका-इजरायल, ईरान-यूएई ने माना मोदी ला सकते हैं शांति...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 142

Share:

अमेरिका-ईरान युद्ध के करीब एक महीने होने को हैं, मगर यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर कोई यही पूछ रहा है कि युद्ध कब रुकेगा। इसके लिए संभावित मध्यस्थों की तलाश शुरू हो गई है। ऐसे में कई देशों के नेताओं से लेकर राजनयिकों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस काम के लिए सबसे सही व्यक्ति माना है। गूगल पर भी लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि युद्ध कब तक खत्म होगा?

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट में खुद को मध्यस्थ दिखाने की कोशिशों में लगे पाकिस्तान को अमेरिका ने ठेंगा दिखा दिया है।अमेरिका के जियोपॉलिटिकल रिस्क एडवाइजर और पूर्व अमेरिकी आर्मी के अधिकारी कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने पाकिस्तान की साख पर सवाल उठा दिया है। डगलस ने कहा है कि पाकिस्तान खुद में एक प्रॉब्लम है और इजरायल भी उस पर भरोसा नहीं करता है। डगलस के अलावा भारत के भीतर और बाहर भी कई राजनयिक ऐसे हैं, जो पीएम मोदी को मानते हैं कि वह युद्ध के संकट से बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान के बारे में डगलस ने क्या कह दिया

  • अमेरिका के वॉर एक्सपर्ट डगलस ने कहा कि पाकिस्तान खुद आर्थिक समेत कई आंतरिक चुनौतियों से जूझ रहा है। पाकिस्तान से मदद मांगना ऐसा होगा जैसे ऐसे किसी व्यक्ति से खाली कमरा मांगना, जो खुद जलते हुए घर में रह रहा हो। यहां तक कि इजरायल भी इस्लामाबाद के मध्यस्थता की बात पर खिल्ली उड़ाएगा। उसे पाकिस्तान पर कतई भरोसा नहीं होगा कि वह न्यूट्रल रह सके।

  • अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पाकिस्तान पर संकेतों में तंज कसते हुए कहा है कि पीएम मोदी और मैं ही काम पूरा करते हैं। ज्यादातर लोग यह काम पूरा नहीं कर पाते हैं। इससे पहले भी मंगलवार को ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था।

  • कर्नल डगलस बोले-भारत निभा सकता है भरोसेमंद भूमिका

    डगलस ने सुझाव दिया कि भारत बातचीत को बढ़ावा देकर एक भरोसेमंद भूमिका निभा सकता है, क्योंकि इसके अलग-अलग जियोपॉलिटिकल ब्लॉक्स में अलग-अलग रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को खुद एक प्रॉब्लम के तौर पर देखता है। डगलस ने कहा-भारत बहुत अच्छी स्थिति में है।




पाकिस्तान को खुद में एक प्रॉब्लम है। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में सम्मान और विश्वास के साथ देखा जाता है। वह रूस के साथ संबंधों को भी सहज रख सकते हैं। भारत पर इजरायल और अमेरिका सबको भरोसा है।

कर्नल डगलस मैकग्रेगर, US वॉर एक्सपर्ट


डगलस ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

डगलस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वाकई में असली मदद करने की पोजिशन में हैं। उनका दुनिया में सम्मान है और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से संबंधों को बरकरार रखने पर काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में सम्मान और विश्वास के साथ देखा जाता है। वह रूस के साथ संबंधों को भी सहज रख सकते हैं।

यूएई ने भी माना-मोदी के एक फोन से रुकेगा युद्ध

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी युद्ध रुकवाने में पीएम मोदी पर ही भरोसा जताया है। भारत में यूएई के राजदूत रह चुके हुसैन हसन मिर्जा ने कहा है कि अगर पीएम मोदी एक फोन कर दें तो यह संकट दूर हो सकता है।

  • अमेरिका-ईरान के युद्ध में खाड़ी के कई देश जैसे यूएई, कतर, जॉर्डन और सऊदी अरब को भी भुगतना पड़ रहा है। मिर्जा का कहना है कि पीएम मोदी ऐसे वर्ल्ड लीडर हैं, जो इजरायल-ईरान दोनों से बात करके इस युद्ध को रोकने की क्षमता रखते हैं।


इजरायली राजदूत ने भी भारत की भूमिका मानी

  • हाल ही में भारत में इजरायल के राजदूत रुविन अजार ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में भी कहा था-पश्चिम एशिया युद्ध रुकवाने में भारत की भूमिका हो सकती है।

  • उन्होंने कहा था-कूटनीति की तरफ हम जा सकते हैं और भारत की भूमिका का स्वागत करते हैं। पश्चिम एशिया में भारत का बहुत स्‍टेक है, पश्चिम एशिया में बहुत भारतीय रहते हैं। भारत एक इकनॉमिक पावर है और भारत पश्चिम एशिया में सहयोग के बहुत प्रोजेक्ट का ऑफर दे सकता है।


मोदी पर भरोसा, इसीलिए बार-बार फोन कर रहे ट्रंप

  • एक मीडिया इंटरव्यू में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था। यह फोन तब किया गया, जब ट्रंप ने ईरान के एनर्जी ठिकानों पर हमले पांच दिन के लिए रोक दिए थे।

  • सर्जियो गोर ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस इलाके की गहरी समझ है। अमेरिका मध्य पूर्व संकट में मध्यस्थ के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका का स्वागत करता है। उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच बातचीत होर्मुज को खुलवाने को लेकर हुई।


ईरान को भी पीएम मोदी पर ही भरोसा

बीते 21 मार्च को भारत में ईरान के दूतावास ने भी ईरानी राष्ट्रपति और पीएम मोद के बीच टेलीफोन चर्चा के बारे में बताया। इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी ने कई वर्ल्ड लीडरों से बातचीत की है और उन्होंने जोर दिया है कि युद्ध का रास्ता चुनना किसी के हित में नहीं है। ऐसे में सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति के लिए पहल करनी होगी।

देश में भी पार्टियों का भरोसा मोदी पर

  • कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने कहा है कि भारत को पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म कराने के लिए सबसे आगे रहना चाहिए।

  • आंध्र प्रदेश में माकपा के सेंट्रल कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन डॉ. के नारायण ने सलाह दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान युद्ध खत्म कराने के लिए कोशिश करनी चाहिए। इस मामले में भारत को न्यूट्रल नहीं रहना चाहिए।

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts