ब्रेकिंग
सूचना
दरअसल ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाले प्रिंस खान ने निरसा से वाम दल के विधायक अरूप चटर्जी को वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विधायक अरूप चटर्जी ने मामले में कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसी के साथ उसने रंगदारी भी मांगी है। विधायक ने बताया कि विदेश से उनके मोबाइल पर वीडिय , ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज आया था, जिसमें रंगदारी मांगी गई। बाद में कॉल भी आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान मार देने की धमकी दी गई। गैंगस्टर ने मैसेज में कहा कि ‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही।विधायक ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है।
पुलिस के घर को जमींदोज किया
मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान के घर को मिट्टी में मिला दिया है। MLA अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के बाद, पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर चलाकर ढ़हा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मामले की जांच चल रही है
वहीं विधायक को मिली धमकी के मामले में एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
कौन है गैंगस्टर प्रिंस खान
बता दें कि गैंगस्टर प्रिंस खान पर 4 दर्जन से भी अधिक अपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली के लिए धमकी के मामले शामिल हैं। गैंगस्टर फिलहाल पाकिस्तान में है, ये बात खुद एसएसपी ने भी बीते दिनों कही थी। प्रिंस खान के खिलाफ सरकार पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है। प्रिंस खान ने हाल ही में रांची के व्यापारियों से भी रंगदारी की मांग की थी। रांची के एक रेस्टोरेंट में गोलियां भी चलवाई थीं, जिसमें वहां के मैनेजर की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
प्रिंस खान विदेश में बैठकर वीडियो और ऑडियो जारी कर रंगदारी की मांग करता है। 24 नवंबर 2021 को नन्हें खान हत्याकांड में नाम आने के बाद वह भारत छोड़कर फरार हो गया था। वह पहले दुबई पहुंचा और वहीं से गैंग को ऑपरेट करने लगा। इसके बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन