ब्रेकिंग
सूचना
दिल्ली. इन दिनों एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, ये महिला कचरा बीनने का काम करती है. इस वीडियो में कचरा बीनने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही है. सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस के रूप में पहचानी जाने वाली ये महिला सदाशिवनगर में कूड़ा बिनते हुए मिली है. वहीं, इंस्टाग्राम यूजर Shachina Heggar से बातचीत में महिला ने उनसे फर्राटेदार इंग्लिश में बात करने लगी।
फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है ये महिला
इस वीडियो में, धाराप्रवाह इंग्लिश बोल रही महिला का दावा है कि वह 7 साल जापान में रही है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर Shachina Heggar ने कैप्शन दिया, ‘कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं. आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें।
कुछ सुंदर और कुछ दर्दनाक; लेकिन हां, सिर्फ कुछ फूलों के बिना जीवन क्या है. यदि आप में से कोई उसे देखता है, तो कृपया हमसे संपर्क करें.’ एक अन्य वीडियो में वह बातचीत के बीच में अचानक गाना गाने लगती है।
कूड़ा बीनने को मजबूर है महिला
इस वीडियो के इंस्टाग्राम में आने के कुछ घंटे बाद ही ये वायरल हो गया और नेटिज़न्स भी महिला की जीवनशैली को देखकर आश्चर्य चकित हैं. कई यूजर्स ने कहा कि सेसिलिया रविवार को होली घोस्ट चर्च में नियमित आती है. वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि जिन्होंने भी यह वीडियो पोस्ट किया, बेहद अच्छा काम किया।
Tags :
ट्रेंडिंग न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन