Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: अब एक पल की नींद के लिए तरस रहा, कोलकाता रेप मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
CBI की टीम इस मामले में आरोपी से पूछताछ करने के साथ-साथ उन सबूतों की जांच भी कर रही है जो घटना वाले दिन मौके से सीज किए गए थे.
नई दिल्ली: वो अब एक पल की नींद के लिए तरस रहा है. इतना ही नहीं सीबीआई की लगातार पूछताछ की वजह से वह अब बिलख-बिलख कर रोने लगा है... ये हालत है कोलकाता रेप मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय की. पुलिस इस मामले में उससे लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में  वो अभी कई और बड़े राज से पर्दा उठा सकता है. इन सब के बीच सीबीआई की जांच उन 53 सबूतों पर भी टिकी है जो पुलिस ने आरोपी के पास से पहले ही सीज किए थे. सीबीआई सूत्रों के अनुसार आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में 53 में से 40 सबूतों की भूमिका बेहद अहम हो सकती है. सीबीआई को फिलहाल फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है. सीबीआई जिन 40 सबूतों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है वो खास तौर पर घटना वाले दिन रात साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे के बीच घटनास्थल से इकट्ठा किए गए थे. इन सबूतों में कुछ वीडियो भी शामिल हैं जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ डॉक्टरों के भी बयान दर्ज हैं. Latest and Breaking News on NDTV
अंडर गारमेंट्स से लेकर चप्पल तक...सबकी हो रही है जांच
इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से अंडर गारमेंट्स और आरोपी की चप्पल समेत कई और अहम सबूतों को सीज किया था. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल के डेटा को भी क्लोन किया है. साथ ही आरोपी ने उस रात जो कपड़े और हेलमेट पहना था वो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इन तमाम सबूतों की फॉरेंसिक जांच हो रही है. जिनके रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सामने आ जाएंगे.
कई अन्य सबूतों पर भी टिकी है जांच
सीबीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस मामले की पूरी जांच उन तमाम सबूतों पर टिकी है, जो इस घटना के सामने आने के बाद जुटाए गए थे. इन सबूतों में आरोपी के चेपरे पर खरोंच के निशान से लेकर उसके फिंगर प्रिंट और पैर के निशानों तक को एक अहम सबूत बनाया गया है. आरोपी रॉय का ब्लड सैंपल भी लिया गया है ताकि उस दिन जो भी घटनास्थल पर मौजूद थे उनसे उसका मिलान कराया जा सके. Latest and Breaking News on NDTV

कई डिजिटल सबूतों को भी आधार बनाया जा रहा है

पुलिस के अनुसार इस मामले में जांच कर रही टीम अब कोलकाता पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क में है. वो इस मामले में उनसे संबंधित जगहों की सीसीटीवी फुटेज को सीज करने का अनुरोध किया है. पुलिस इन फुटेज को भी अहम सबूत के तौर पर पेश करने वाली है.

सोने देने के लिए गुहार लगा रहा है संजय रॉय

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय रॉय ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह जांच एजेंसी को विशेष आदेश दे कि वो उसे कुछ समय तक के लिए सोने का समय दे. आपको बता दें कि रॉय ने कहा कि उससे इतनी पूछताछ की जा रही है कि उसे सोने तक का समय नहीं दिया जा रहा है. उसकी हालत ऐसी हो गई है कि वो अब वीआईपी वार्ड में बंद होने के बाद भी सोने के लिए रो और बिलख रहा है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts