Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

सैराब’ एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: शूटिंग के दौरान पकड़कर ले गई मुंबई पुलिस, पॉक्सो एक्ट मामले में कार्रवाई

नीता अंबानी भारत की सबसे पावरफुल महिला: Fortune India ने जारी की टॉप-100 महिलाओं की लिस्ट.....

चिट्ठी न कोई संदेश.. कहा तुम चले गए.. 20 दिन से कहां गायब हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के कई कार्यक्रम रद्द

पर्यटन स्थल पर नियमों की उड़ी धज्जियां: युवकों ने कार से किया खतरनाक स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बताई सनातनी की पीड़ा, कहा- मुसलमान-ईसाई के बच्चे ईमानदार, लेकिन हिन्दू के बच्चे ईमानदार नहीं

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

सूचना

असम :- गुवाहाटी न्यूज़ : असम दौरे में PM मोदी का नया 'अवतार', चाय के बगीचे में जाकर तोड़ी पत्तियां, महिलाओं को किया नमन, जानें क्या लिखा?

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 149

Share:

असम विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है। बीजेपी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए असम पहुंचे पीएम मोदी का नया अंदाज सामने आया है। बुधवार की सुबह वह एक टी गार्डन में पहुंचे। उन्होंने वहां पर चाय की पत्तियों की तुड़ाई की। इस मौके पर पीएम मोदी ने वहां मौजूदा महिला बागानकर्मियों से भी बातचीत की।

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने चुनावी माहौल के बीच अपने चाय प्रेम को साझा किया है। वह तस्वीरों में असम के चाय बागान के मजदूरों के साथ चाय की पत्तियों को तोड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में मैं एक चाय बागान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था। गौरतलब हो कि पीएम मोदी गुजरात दौरे के बाद असम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में अपने पिता के साथ चाय बेचने में मदद करते थे।वह पहले भी कई बार असम की चाय की तारीफ कर चुके हैं।

बागानकर्मी महिलाओं को किया नमन


पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागान में न सिर्फ पत्तियों को तोड़ा बल्कि वहां पर काम करने वाली महिलाओं को हाथ जोड़कर नमन किया। पीएम मोदी कुछ तस्वीरों में महिलाओं से बातचीत भी कर रहे हैं। पीएम मोदी असम के दौरे पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। असम में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ ही राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। असम में चुनाव प्रचार सात अप्रैल की शाम को थम जाएगा। राज्य में बीजेपी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अपना सीएम फेस बरकरार रखा है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को आगे किया है।

असम में बड़ी है चाय बागानकर्मियों की संख्या


असम में असम में चाय बागानों की संख्या 800 के करीब है। इन्हें Tea Estates के तौर जाना जाता है। इन चाय बागान में काफी बेहद पुराने हैं और ब्रिटिश काल से ही संचालित हैं। राज्य में 1,00,000 से अधिक छोटे चाय बागान हैं। ये छोटे बागान राज्य के कुल चाय उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चाय उद्योग असम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें लाखों लोग कार्यरत हैं। एक अनुमान के अनुसा असम के चाय उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से लगभग 10 लाख मजदूर कार्यरत हैं। यदि मजदूरों के परिवारों और पूर्व-चाय बागान श्रमिकों को भी शामिल किया जाए, तो यह समुदाय राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 15 से 20 प्रतिशत पहुंच सकती है। जिसकी कुल संख्या लगभग 70 लाख के करीब है। पीएम मोदी ने चुनावी मौसम में चाय बागान में जाकर और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत करके बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है।

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts