Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

नेपाल न्यूज : नेपाल पीएम बालेन शाह ने मुस्लिम परिवार के साथ किया लंच, बिना चश्मे दस्तरखान पर बैठे...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 137

Share:

बालेन शाह ने मई 2022 में नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बनकर देश को चौंकाया था। इस साल उन्होंने पुराने राजनेताओं को पछाड़ते हुए पीएम पद हासिल कर दुनिया को चौंका दिया है।

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह एक मुस्लिम परिवार के साथ खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते महीने नेपाल के पीएम बने शाह इस वीडियो में काफी सहजता के साथ मुस्लिम परिवार के साथ दस्तरखान पर बैठे दिख रहे हैं। इसमें एक खास बात यह भी है कि इस दौरान उन्होंने काला चश्मा नहीं लगाया है। वह सार्वजनिक तौर पर बिना चश्मे के नहीं दिखते है। उन्होंने पीएम पद की शपथ भी चश्मा पहनकर ली थी।

बालेन शाह के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है। बताया गया है कि बालेन शाह राजधानी काठमांडू में एक मुस्लिम परिवार के घर पर दोपहर का खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान बालेन शाह को जमीन पर बैठाकर पारंपरिक मुस्लिम पारिवारिक शैली में खाना परोसा गया और उन्होंने काफी प्यार से भोजन किया। हालांकि यह साफ नहीं है कि शाह का यह वीडियो कब का है।

रैपर से राजनीति में आए बालेन शाह

बालेंद्र शाह ने एक रैपर के तौर पर नेपाल के युवाओं में लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह राजनीति में कूदे और 2022 से 2026 तक काठमांडू के मेयर के रूप में काम किया। इसके बाद नेपाल चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद इस साल 26 मार्च को बालेन ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।

2025 के नेपाली युवाओं के विरोध प्रदर्शनों में केपी ओली की सरकार गिरने के बाद बालेन शाह नेपाल के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में से एक बनकर उभरे थे। 2026 के नेपाल चुनावों से पहले बालेन शाह ने काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा दिया और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए। वह सिर्फ 35 साल की उम्र में नेपाल के पीएम बने हैं।

नेपाल में किस धर्म के कितने लोग

नेपाल हिंदू बहुल देश है। नेपाल की कुल आबादी में करीब 82 प्रतिशत हिंदू हैं। नेपाल में बौद्ध धर्म को मानने वाले 8 प्रतिशत और मुसलमान करीब 5.09 फीसदी हैं।नेपाल की राजनीतिमें अमूमन हिंदू धर्म के लोगों का दबदबा रहा है, जो आबादी में 82 फीसदी हैं। हालांकि राजधानी काठमांडू में मुस्लिमों की अच्छी संख्या है।

नेपाल के आम चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने वाले बालेंद्र शाह देश के सबसे कम उम्र (35 साल) के प्रधानमंत्री बने हैं। शाह नेपाल में पहले ऐसे मधेसी नेता हैं, जो पीएम के तौर पर देश का नेतृत्व करेंगे। बालेन शाह का परिवार खासतौर से उनकीपत्नी सबीना काफलेसोशल मीडिया का एक लोकप्रिय चेहरा हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts