Fri, 03 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल, आज अस्पताल से मिलेगा डिस्चार्ज

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Jasmin Bhasin, फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘अब खतरे की कोई बात नहीं’

इजरायल के टारगेट पर थे ईरान के दो बड़े नेता, नेतन्याहू मारने की रच रहे थे साजिश; अमेरिका ने खुद किया अलर्ट

ई रिक्शा की हैकिंगः Chinese App BAT-BMS से लोग कर रहे थे हैक, सरकार ने एप को प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से हटाने आदेश दिया

​बहू से विवाद के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दी; तिब्बत से चीन को निकालने के लिए कर रहा था प्रदर

मेकअप करवाकर आती हूं… दूल्हे से बोली नई-नवेली दुल्हन, फिर रहस्यमय तरीके से हुई गायब, अब तलाश में दर दर भटक रहा युवक

उफनती नदी के पुल को पार करते बही कारः हादसे में शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत, 3 लोग बाल- बाल बचे

शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी ऑर्डिनेंस और नए पीजी सिलेबस को मिली मंजूरी, नामांकन प्रक्रिया तेज

सूचना

Bihar : ​बहू से विवाद के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 6

Share:

दीपनगर/ नालंदा। जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दीपनगर बाजार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग जीतन महतो का शव उनके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक नवनिर्मित नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है।

​पारिवारिक कलह और विवाद का साया

​प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जीतन महतो का पिछले दो दिनों से अपनी बहू स्वाति कुमारी के साथ गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि विवाद सुलझाने के लिए आए लोगों और बहू के पिता पर मृतक को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इसी बीच गुरुवार रात करीब 8 बजे जीतन महतो घर से बाहर निकले, जिसके बाद से वे लापता थे। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने उनका शव देखा तो परिजनों का दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

​परिजनों के गंभीर आरोप

​मृतक के भतीजे रविशंकर ने घटना पर गहरा संदेह जताते हुए कहा कि यह स्वाभाविक मौत नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को देखने पर स्पष्ट लग रहा था कि उनके साथ मारपीट की गई है। रविशंकर ने दावा किया कि शव का चेहरा सूजा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था जो कि हत्या की ओर इशारा करता है।

​पुलिस जांच और फोरेंसिक टीम की सक्रियता

​घटना की गंभीरता को देखते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी राम दुलार प्रसाद और दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
​डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों और पारिवारिक कलह के एंगल को केंद्र में रखकर आरोपियों की तलाश और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts