Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : मुसलमान नहीं कर सकते 'वंदे मातरम्' का पाठ, AIMPLB के प्रवक्ता बोले- ये हमारी आस्था और विश्वास के खिलाफ

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 101

Share:

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने वंदे मातरम् को मदरसों ने अनिवार्य किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। कासिम रसूल इलियास ने कहा कि ये हमारी आस्था के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट जाने की कह दी बात। 

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद वंदे मातरम् को लेकर अहम फैसला लिया गया है। सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान 'वंदे मातरम' गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इस फैसले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कासिम रसूल इलियास ने टिप्पणी की है। AIMPLB प्रवक्ता इलियास ने कहा कि हमने साफ तौर पर कहा है कि मुसलमान पूरे 'वंदे मातरम' का पाठ नहीं कर सकते, क्योंकि यह उनके विश्वास और आस्था के विपरीत है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने आईएएनएस से बात करते हुए दो टूक कहा कि मुसलमान वंदे मातरम् के कई हिस्से नहीं पढ़ सकते हैं। ये मुसलमानों की आस्था और विश्वास से टकराते हैं। हमारा मौलिक अधिकार है आर्टिकल 25 में कि कोई और आस्था (फेथ) दूसरे फेथ पर थोपी नहीं जानी चाहिए। ये एक धर्म को दूसरे धर्म में थोपने की कोशिश है, जो कि गलत है। ये निंदनीय है।

मदरसे में वंदे मातरम्, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

कासिम रसूल इलियास ने आगे कहा कि मैं समझता हूं इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस मुद्दे पर फैसला ले लिया है। बहुत जल्द हम सुप्रीम कोर्ट जाने वाले हैं। पूरा विवाद तब बढ़ा जब पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि राज्य भर के सभी स्कूलों और मदरसों में'वंदे मातरम' गाना अनिवार्यहै। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान 'वंदे मातरम' गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है।

बंगाल में बीजेपी सरकार ने लिया फैसला

मदरसा शिक्षा निदेशालय का यह आदेश राज्य की बीजेपी सरकार की ओर से सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किए जाने के लगभग एक सप्ताह बाद आया है। वंदे मातरम् सभी स्कूलों और मदरसों में, हर जगह गाया जाएगा। जहां भी सरकारी निधि का उपयोग होता है और सरकारी कानून लागू होते हैं वहांराष्ट्रगीत गाया जाना चाहिए। पूरे देश में इसी तरह इसका पालन किया जाता है।

हुमायूं कबीर ने पहले ही बुलंद किया विरोध का सुर

हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले का विरोध राज्य में ही शुरू हो गया। ‘ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन’ के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने गुरुवार को कहा था कि मदरसे इस आदेश को लागू करने के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे। कबीर ने कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। सरकार को मदरसों में ऐसे मामलों पर हुक्म चलाने का कोई अधिकार नहीं है। अगर यह निर्देश लागू किया गया तो सभी मुसलमान एकजुट होकर इस फरमान का विरोध करेंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts