ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 5
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद 8 जून से सोलापुर के पास रुका था। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने क कि 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) के महाराष्ट्र और इससे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। 21 से 26 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी अब बादलों का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून 23 जून को आगे बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश में 15 दिन तो छत्तीसगढ़ में 10 दिन लेट
मानसून इस बार मध्य प्रदेश में 15 दिन लेट तो वहीं छत्तीसगढ़ में 10 दिन देर से पहुंचेगा। पहले आईएमडी ने छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon in Chhattisgarh) के पहुंचने का अनुमान 12 जून लगाया था। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 जून तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Monsoon 2026) के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश में 27 जून के बाद मानसून की दस्तक होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। 23 जून, 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
22 जून
असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का विदर्भ इलाके में हीटवेट लोगों को परेशान करेगी।
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भारी बारिश होगी।
23 जून
गुजरात, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका हीटवेव की चपेट में रहेगा।
बाकी राज्यों में मानसून और प्री-मानसून से बारिश होगी। किसी भी राज्य के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट नहीं है।
Tags :
#मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन