Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

Chhattisgarh Weather Today: : बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय

Abhyuday Bharat News / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 203

Share:

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) के क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर और बीजापुर जिले के कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा हुई। बारिश के चलते राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 33 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। इसके चलते 9 अगस्त को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के आसार भी बने हुए हैं।

https://twitter.com/i/status/2086003309920563381

रायपुर में आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

22 जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद,रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के मौसम के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts