ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, May 30, 2026 / Post views : 260
आगरा:- एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को सोशल मीडिया में विदेशी युवती ने रिक्वेस्ट भेजा और बातचीत की। लड़की से बात करने के चक्कर में युवक के खाते से 24 लाख रुपए साफ हो गए। अब युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि पूरा मामला फतेहाबाद का है. जहां रहने वाले युवक को फेसबुक पर विदेशी युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया था. जिसके बाद मैसेज में दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी. कुछ दिन बात होने के बाद युवती ने कहा था कि वह इंडिया आ रही है. ऐसे में युवक के फोन पर एक कॉल आय़ा और फोन करने वाले ने अपनी पहचान किसी अधिकारी के तौर पर दी।
इस दौरान कॉल करने वाले ने युवक से कहा कि आपकी दोस्त विदेश से आई है और दस्तावेज अधूरे हैं, जिसकी वजह से गिरफ्तार किया गया है. आतंकवादी संगठन से जुड़े होने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आपकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है. जिसके बाद ठगों ने बैंक की डिटेल मांगी और जांच का बहाना देकर अल-अलग खातों में कई बार में 24 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन