Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 184

Share:

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में बगावत और टूट का दौर जारी है। टीएमसी में बगावत और टूट के मचे कोहराम के बीच ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने इसको लेकर बंगाल की सुवेंदु सरकार (Suvendu Government) पर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा ने ममता बनर्जी की जान को खतरा बताया है।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर सुरक्षा में तैनात पुराने पीएसओ को बदल दिया गया है। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है।

ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर छिड़े नए विवाद पर डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा से लेकर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष और टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले समेत कई टीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा- यह कैसे हो सकता है? जो तीन बार मुख्यमंत्री और सात बार सांसद रह चुकी हैं। उनको निर्मम और प्रतिशोधी भाजपा सरकार द्वारा अपमानित किया जा रहा है और खतरे में डाला जा रहा है। वहीं मोहन भगवत हमारे खर्चे पर सैकड़ों कमांडो, कारों के साथ XYZ +++ सिक्योरिटीक के साथ सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं।

जबकि टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने एक्स लिखा- यह बहुत चिंता की बात है। दीदी के लंबे समय से काम कर रहे सिक्योरिटी वालों को अचानक क्यों हटा लिया गया और देर रात उन्हें बिना किसी सिक्योरिटी के क्यों छोड़ दिया गया? एक पूर्व CM की सिक्योरिटी पॉलिटिक्स के बारे में नहीं है, यह बंगाल सरकार की इंस्टीट्यूशनल ज़िम्मेदारी है। बंगाल में बदले की अविश्वसनीय पॉलिटिक्स चल रही है।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात 3 पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) को बदल दिया गया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘रात करीब 9.30 पर यह कार्रवाई हु। उस समय ममता बनर्जी घर पर ही मौजूद थीं, लेकिन उनके आवास के इंट्री गेट पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को हटाने से इनकार किया

सूत्रों के अनुसार तृणमूल प्रमुख ने गुस्से में आकर नए नियुक्त पुलिसकर्मियों को अपने आवास से चले जाने का आदेश दिया है। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात किसी भी व्यक्ति को पुलिस विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts