Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सैराब’ एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: शूटिंग के दौरान पकड़कर ले गई मुंबई पुलिस, पॉक्सो एक्ट मामले में कार्रवाई

नीता अंबानी भारत की सबसे पावरफुल महिला: Fortune India ने जारी की टॉप-100 महिलाओं की लिस्ट.....

चिट्ठी न कोई संदेश.. कहा तुम चले गए.. 20 दिन से कहां गायब हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के कई कार्यक्रम रद्द

पर्यटन स्थल पर नियमों की उड़ी धज्जियां: युवकों ने कार से किया खतरनाक स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बताई सनातनी की पीड़ा, कहा- मुसलमान-ईसाई के बच्चे ईमानदार, लेकिन हिन्दू के बच्चे ईमानदार नहीं

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ममता बनर्जी का बड़ा एक्शनः टीएमसी में फूट के बीच पार्टी की सभी कमेटियां, फ्रंटल आर्गनाइजेशन को तत्काल प्रभाव से भंग किया

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 89

Share:

टीएमसी में फूट (Split in TMC) की संभवनाओं के बीच ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बड़ा एक्शन लिया है। ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की सभी कमेटियों, पार्टी से जुड़े संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी कमेटियों और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन का पुनर्गठन किया जाएगा।

टीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ध्यान से सोचने के बाद, यह तय किया गया है कि पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सभी कमेटियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल ऑर्गनाइज़ेशन, तुरंत प्रभाव से भंग कर दिए जाएंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने आगे लिखा कि- पार्टी हर लेवल पर आत्मनिरीक्षण, परफॉर्मेंस रिव्यू और ऑर्गेनाइज़ेशनल असेसमेंट की एक पूरी एक्सरसाइज करेगी। इस एक्सरसाइज के नतीजों के आधार पर, पैरेंट बॉडी और सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइज़ेशन के ऑर्गेनाइज़ेशनल स्ट्रक्चर को फिर से बनाया जाएगा और सही समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी अपने ऑर्गेनाइज़ेशन को मज़बूत करने और इसे नए जोश और मकसद के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के लिए कमिटेड है।

TMC के 16 फ्रंटल ऑर्गनाइजेश

टीएमसी की फ्रंटल संगठन की संख्या लगभग 16 है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये संगठन पार्टी के विभिन्न वर्गों जैसे युवा, महिला, छात्र, मजदूर आदि को संगठित करते हैं। कमेटियों की बात करें तो इसमें TMC की मुख्य कार्यकारी कमेटी है। इसके अलावा कोर कमेटी, स्टेट कमेटी, जिला और ब्लॉक कमेटी और अनुशासन समिति है। अब इन सभी का विलय कर दिया गया है और कमेटियों का गठन किया जाएगा।

बागी विधायकों ने टीएमसी पर ठोका है दावा

बता दें कि बंगाल विधानसभा में हार के बाद से पार्टी के अंदर बवाल मचा हुआ है। TMC को फूट का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 में से 60 विधायक अलग होकर टीएमसी पर दावा ठोक सकते हैं। हालत यह है कि 15 साल बाद बंगाल की सत्ता गवाने के बाद ममता बनर्जी के सामने अब अपनी पार्टी टीएमसी (TMC) से भी हाथ धोने की नौबत आ गई है। बंगाल की सियासत में हर मुकाम हासिल करने वाली ममता बनर्जी अपनी पार्टी TMC भी गंवाने की कगार पर पहुंच चुकी है।

टीएमसी के बागी विधायक रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) और संदीपन साहा (Sandipan Saha) ने टीएमसी के करीब 50 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। साथ ही बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने का दावा ठोका है। टीएमसी के बागी विधायक (TMC rebel MLA) रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा विधानसभा पहुंच गए। ये सभी बागी विधायक स्पीकर रथिन घोष को नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के संबंध में पत्र सौंपेंगे और यह दावा करेंगे कि वे ही असली TMC है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts