Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टलाः Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए...

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 156

Share:

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टलाः Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, एक साल पहले 260 यात्रियों की हुई थी मौत

एक बार फिर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एअर इंडिया और इंडिगो (IndiGo) के विमान विपरित दिशा से आमने-सामने आ गए। हालांकि दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया और टक्कर होते-होते बच गया। मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट पार्किंग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों विमान एक ही टैक्सीवे (रनवे का एक हिस्सा) पर आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी रह गई थी। बाद में एअर इंडिया विमान को टो करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया। इसके बाद इंडिगो विमान रनवे पर पहुंचा।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हम उस घटना से अवगत हैं जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद संचालित हमारी उड़ान एआई-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय अनजाने में गलत मोड़ ले बैठी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। बाद में विमान को टो (खींचकर ले जाना) करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया।

वहीं इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। रलाइन के मुताबिक, दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। इसके बाद एयर इंडिया के विमान को हटाया गया और इंडिगो की उड़ान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गई।

इसी एयरपोर्ट पर एक साल पहले 260 यात्रियों की हुई थी मौत

बता दें कि एक साल पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ही विमान हादसे में 260 यात्रियों की मौत हुई थी। 12 जून 2025 को  एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के 32 सेकंड बाद क्रैश हो गई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरी थी। विमान में सवार 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। एक एक यात्री जिंदा बच सका था। जबकि जमीन पर 19 लोगों की मौत हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच रन से कटऑफ पोजीशन में चले गए, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए थे। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से कटऑफ करने का कारण पूछता है। जबकि दूसरा इससे इनकार करता है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस पायलट ने क्या कहा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts