Thu, 09 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

पुणे में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

लाडली बहना को ‘लाभ’, बुजुर्गों को ‘अंगूठा’! 3 महीने से लाभार्थियों की पेंशन डकार रहा शासन? अफसर बोले- ‘नहीं आया बजट’

‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही,’ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाले गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक को दी धमकी...

प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही भड़क उठे मंत्री अशोक चौधरी, बोले- अपना दुकान चलाने के लिए…..

Awarapan 2 का पहला गाना ‘Ve Junoon’ रिलीज, इमरान हाशमी की वापसी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

बारिश के बाद जलभराव पर विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम साव का पलटवार, कहा- किसानों को राहत मिली है...

जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला ICC का सबसे बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में होंगे शामिल, जय शाह के लिए लिखा खास संदेश

US के हवाई हमलों में 2 दिन में 14 की मौत, 78 लोग घायल, अमेरिका ने ईरान पर 80 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

UP छोड़ दो या फिर जुर्म! तार चोर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फिर खाकी ने जो हाल किया…

लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: 3 महीने की जांच के बाद अंतरजिला गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार,

सूचना

Uttar pradesh : UP छोड़ दो या फिर जुर्म! तार चोर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फिर खाकी ने जो हाल किया…

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 6

Share:

बलिया. जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बिजली के तार चुराने वाले बदमाशों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिजली के तार, तार काटने का कटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए बांसडीह पुलिस हुसेनाबाद गांव के केवड़ा मोड़ के पास नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश पिकअप वाहन से बिजली के तार चोरी करने की फिराक में हैं. पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 31 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पटेल निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी के बाएं पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से विश्वकर्मा तुरहा, नितेश पटेल, दीपक साहू और एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं. पूछताछ में आरोपियों ने दो, तीन और चार जुलाई की रात हुसेनाबाद नहर की पटरी पर लगे बिजली के खंभों से तार काटकर चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिजली के तार, तार काटने का कटर और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और उन्होंने जिले में अन्य किन घटनाओं को अंजाम दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts