Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

बिल्हा : ग्राम सेमरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 300 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए

Abhyuday Bharat News / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 208

Share:

बिल्हा। जनपद पंचायत बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जयपुर महिला समिति सेमरा, जय भीम महिला समिति रमतला एवं सूर्यवंशी युवा कल्याण समिति बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगभग 300 छायादार एवं फलदार पौधों का

रोपण किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच श्रीमती अर्चना महेंद्र गौराहा, सचिव श्रीमती रेखा सूर्यवंशी एवं उपसरपंच श्रीमती अंजनी साहू सहित समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती मीना नागवानी, श्रीमती अंजना सूर्यवंशी एवं छतलाल सूर्यवंशी की प्रमुख सहभागिता रही। वहीं कोषाध्यक्ष धनराज सूर्या, सचिव राहुल सूर्यवंशी एवं मीडिया प्रभारी विक्रम पात्रिकर सहित सदस्य गुलशन कोसरिया, बृजभूषण सरवन और चंद्रप्रकाश सूर्या ने भी पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में ग्राम के समस्त जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने रोपित पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

🌳 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। ग्राम सेमरा में किया गया यह वृहद पौधरोपण अभियान ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित गांव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समाचार : ज्योति भूषण गौर, बिलासपुर

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts